अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत, आक्रोशित ग्राामीणों ने सैकड़ों हाइवा में किया तोड़फोड़

Nirsa– निरसा थाना क्षेत्र के एमपीएल ओपी क्षेत्र का संबंधपुर के समीप रविवार की देर शाम अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से  बाइक में सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जामताड़ा रोड को जाम कर लगभग 100 हाइवा के शीशे तोड़ डाले, इसके साथ ही हाइवा को आग के हवाले कर दिया.

हादसे की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे एमपीएल ओपी प्रभारी की गाड़ी पर भी पथराव किया गया. स्थिति को अनियंत्रित देख कर ओपी प्रभारी को जान बचाकर भागना पड़ा. बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर आक्रोशित ग्रामीणों पर लाठी चार्ज कर खदेड़ा गया. पुलिस ने एक पुरुष के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. दमकल की गाड़ी बुलाकर हाइवा में लगी आग को बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक हाइवा बुरी तरह जल चुका था.

Nirsa 1 1 22Scope News

मौके पर निरसा एसडीपीओ पीताम्बर सिंह खैरवार, निरसा इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दिलीप यादव,एमपीएल ओपी प्रभारी वसीम अनवर खान समेत भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

घटना के संबंध में स्थानीय युवक ने बताया कि जो दोनों युवक कन्हाई एवं दिलीप मोटरसाइकिल में सवार थे, दोनों बेलडांगा स्थित मीना बाजार के रहने वाला थे. बाजार से घर लौटने के क्रम में ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार हाइवा ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया.

रिपोर्ट- संदीप शर्मा 

चिप्स लदे वाहन की चपेट में आने से 5 मवेशियों की मौत

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...