Breaking: शिक्षा विभाग खुद ही संभालेंगे सीएम हेमंत सोरेन, रामदास सोरेन के निधन से हुआ था खाली

रांची. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद इस विभाग की जिम्मेदारी खुद सीएम हेमंत सोरेन ही संभालेंगे। इसको लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि, 15 अगस्त की रात को रामदास सोरेन का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था। निधन से पहले वे कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

अधिसूचना के अनुसार, भारत के संविधान के अनुच्छेद 166 (3) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संविधान के अधीन बनी कार्यपालिका नियमावली-2000 के नियम 6 (1) के अनुसार मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी (समन्वय) विभाग की अधिसूचना संख्या- 1679, दिनांक 06.12.2024 द्वारा आवंटित कार्यों में आंशिक संशोधन करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री की सलाह से झारखंड के राज्यपाल सरकार के विभागों का कार्य आवंटित करते हैं।

शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सीएम हेमंत सोरेन के पास

अधिसूचना के अनुसार, “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और निबंधन विभाग आवंटित किया जाता है। इस संबंध में पूर्व में निर्गत अधिसूचना द्वारा आंवटित सरकार के विभागों के शेष कार्य यथावत रहेंगे। इसे तत्काल प्रभाव से प्रभावी समझा जाय।”

रामदास सोरेन का निधन

बता दें कि, स्वतंत्रता दिवस के दिन रात को झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया था। उन्होंने दिल्ली में अपोलो हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली थी। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। वे पिछले कई दिनों से अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...