Big Breaking : बिहार में पहली बार BJP का ‘CM’, रचा इतिहास, सम्राट बने ‘किंग’

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। पार्टी ने डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी का नाम का ऐलान किया है। अभी थोड़ी देर पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगायी है। कल यानी 15 अप्रैल को लोकभवन में सम्राट चौधरी सीएम पद की शपथ लेंगे।

केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट के नाम पर लगायी मुहर

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पार्टी ने केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था। साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद थे। उनके साथ केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, बिहार चुनाव प्रभारी व राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े के अलावा पार्टी के तमाम बड़े नेता व विधायक, विधान पार्षद के अलावा भारी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं शाम चार बजे विधानसभा के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल की बैठक होगी।

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री

सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें ​बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। पटना में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में हुई बीजेपी विधानमंडल की बैठक में विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे, दिलीप कुमार जायसवाल और रेणु देवी सहित कई नेताओं ने भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा। सम्राट चौधरी थोड़ी देर में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

केंद्रीय नेतृत्व ने मेरे उपर भरोसा जताया उसके लिए हृदय से आभार – सम्राट चौधरी

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं।

बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा – सम्राट चौधरी

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। जय बिहार, जय भारत! पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में बिहार विकास की दिशा में निरंतर बढ़ता रहेगा। आपका सफलतम कार्यकाल और सुशासन का मॉडल प्रेरणास्रोत है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक खत्म, शाम को इस्तीफा देंगे मुख्यमंत्री

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...