Big Breaking- विधान सभा अध्यक्ष से तकरार मामले में नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक जारी

विधान सभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच विवाद को समाप्त करने की कोशिश

Patna- विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तकरार के बाद विवाद को समाप्त करने की कोशिश तेज हो गयी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में विधानसभा के विस्तारित भवन के बैठक चल रही है. इस बैठक में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, मंत्री मंगल पांडे, मंत्री विजय चौधरी और मंत्री विजेंद्र यादव भी मौजूद हैं.

बता दें कि कल विधान सभा में लखीसराय हत्या कांड मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बीच तीखी बहस हो गयी थी.   इस दौरान मुख्यमंत्री की भाव-भंगिमा पूरी तरह आक्रामक थी, इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष बेहद असहज और लाजार नजर आएं.

इसके बाद मुख्यमंत्री एनडीए का अहम हिस्सा  भाजपा के साथ ही विपक्ष के भी निशाने पर हैं. राजद की ओर से मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की जा रही है. खुद नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है, जबकि राजद प्रदेश अध्यक्ष जगनानंद सिंह ने अलोकतांत्रिक व्यवहार बताते हुए पूरे देश के लिए शर्मनाक बताया है. जगदानंद सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा था कि अब इस देश को तय करना होगा कि विधान सभा का संचालन कौन करेगा, क्या अब विधान सभा अध्यक्ष को डिक्टेट किया जाएगा.

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...