देश के सामने संवैधानिक संकट, अब कौन चलायेगा सदन, मुख्यमंत्री या विधान सभा अध्यक्ष- जगदानंद सिंह

Patna-अब कौन चलायेगा सदन –  बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बीच तकरार पर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश के सामने एक संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है.

दुनिया के स्तर पर ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया, अब सवाल तो यह खड़ा हो गया है कि विधान सभा को कौन चलाएगा, मुख्यमंत्री या विधान सभा अध्यक्ष, नीतीश कुमार ने संसदीय मर्यादा को को तार-तार कर दिया है.

संविधान के अनुसार कार्यपालिका सर्वोच्च नहीं होता, सर्वोच्च सत्ता संविधान के पास होती है. विधान सभाध्यक्ष को हम सभी ने मिलकर बनाया है, लेकिन जिस शब्दों का प्रयोग मुख्यमंत्री के द्वारा विधान सभा अध्यक्ष के लिए किया गया, वैसा बिहार और देश के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ. पहले विधायक अध्यक्ष से अपनी बात कहने की गुजारिश करते थे, गुहार लगाते थें, लेकिन कल विधान सभाध्यक्ष नीतीश कुमार से गुहार लगाते नजरआए. नीतीश कुमार ने कल तंत्र की रक्षा की लोकतंत्र का नहीं, पुलिस एक्ट बनाने के बाद सरकार निरंकुश हो गई है. विधान सभा अध्यक्ष को खुद भी आत्म निरीक्षण करना चाहिए कि अब सदन कैसे चलेगा और सदन के अन्दर किसकी सर्वोच्चता होगी.

रिपोर्ट- शक्ति 

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...