Patna- विधान सभा में तेजस्वी का समानांतर सदन और तेजप्रताप का दो मिनट की मांग

Patna- विधान सभा में तेजस्वी का समानांतर सदन- बिहार में सबसे बड़ी पार्टी का तमगा हासिल करते ही राजद का तेवर पूरा बदला नजर आ रहा है. इसका एक नजारा तब मिला जब अग्निपथ योजना को लेकर राजद ने विधान सभा के अन्दर सत्ता पक्ष के समानान्तर अपना विधान सभा का संचालन किया.  इस समानान्तर विधान सभा में विधान सभा अध्यक्ष की भूमिका में राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी नजर आये.  इस समानान्तर विधान सभा में अग्निपथ योजना पर चर्चा की गयी.

दरअसल यह पूरा राजनीतिक ड्रामा विधान सभा के अंदर ही  उसे कमरे में किया गया. जहां विधायक बैठते हैं. जिस तरह सदन का संचालन किया जाता है, ठीक उसी अन्दाज में सदन का संचालन किया गया. इस सदन में तेजस्वी यादव ने नेता सदन की तरह अपना भाषण दिया. इस समानान्तर सदन में तेजस्वी यादव विरोधियों पर जमकर कर बरसते हुए कहा कि दस लाख नहीं अब बीस लाख नौकरियां दूँगा, एक तरफ़ विपक्ष सदन चला रहा था, एक तरफ तेजस्वी का सदन चल रहा था तो दूसरी ओर विधान सभा अध्यक्ष विजय सिन्हा भी अपना सदन चला रहे थे.

tejpratap yada 22Scope News

इस बीच विधायक तेजप्रताप यादव ने अपने किसी निजी काम के लिए विधानसभा अध्यक्ष से दो मिनट समय की मांग की. लेकिन इसके साथ ही यह भी कह दिया कि दो मिनट का मतलब तो आप समझते ही होंगे.  

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...