पटना : यूट्यूबर मनीष कश्यप अभी-अभी बेऊर जेल से बाहर निकल गए हैं। मनीष कश्यप के समर्थकों में जबदस्त खुशी है। मनीष कश्यप के बेऊर जेल से बाहर आने के बाद समर्थकों में काफी खुशी देखी जा रही है। सड़कों पर समर्थकों की जबरदस्त भीड़ नजर आ रही है। समर्थक काफी उत्साह में दिख रहे हैं। मनीष कश्यप गाड़ी से ही अपने समर्थकों से हाथ मिला रहे हैं। आने जाने वाले वाहन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समर्थक फूल माला की बरसात कर रहे हैं।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

















