Advertisment

Big Breakthrough : जमशेदपुर के कारोबारी कैरव गांधी अपहरण केस में बिहार से तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर के युवा कारोबारी कैरव गांधी अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी सफलता। बिहार से तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा।

Big Breakthrough : जमशेदपुर के युवा कारोबारी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कैरव गांधी की सुरक्षित रिहाई के बाद झारखंड पुलिस ने बिहार में ताबड़तोड़ छापेमारी कर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि अपहरण करने वाला गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने यह स्वीकार किया है कि कैरव गांधी को फिरौती की रकम वसूलने के बाद ही छोड़ा गया। हालांकि फिरौती की राशि को लेकर पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Big Breakthrough: बिहार झारखंड सीमा पर छोड़ा गया था कारोबारी

पुलिस के अनुसार 26 जनवरी की देर रात अपहरणकर्ता कैरव गांधी को बिहार झारखंड सीमा पर स्थित बरही और चौपारण के बीच एक सुनसान इलाके में छोड़कर फरार हो गए थे। उस वक्त से ही पुलिस की टीमें लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थीं।

तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने अपहरण में शामिल गिरोह की पहचान कर ली और बिहार में छापेमारी की रणनीति बनाई।


Key Highlights

• कैरव गांधी अपहरण मामले में बिहार से तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

• अपहरण के बाद फिरौती वसूलने की पुष्टि

• अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सक्रिय होने का खुलासा

• जमशेदपुर के युवक पर रेकी कराने का आरोप

• अपहरण में इस्तेमाल वाहन और हथियार बरामद


Big Breakthrough:जमशेदपुर के युवक पर साजिश रचने का शक

जांच के दौरान जमशेदपुर के जेम्को निवासी सोनू नामक युवक का नाम प्रमुखता से सामने आया है। पुलिस का मानना है कि सोनू ने ही स्थानीय स्तर पर रेकी कर गिरोह को कैरव गांधी की गतिविधियों की जानकारी दी थी।

पुलिस ने सोनू के बिहार स्थित ससुराल में भी दबिश दी, लेकिन वह फिलहाल फरार है। पुलिस को शक है कि सोनू इस पूरे अपहरण कांड की अहम कड़ी है और उसी के जरिए गिरोह ने योजना को अंजाम दिया।

Big Breakthrough: गया और नालंदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस की विशेष टीमों ने बिहार के गया और नालंदा जिलों में छापेमारी की। गया के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के सोंधी गांव से उपेंद्र सिंह और अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया गया।

इनकी निशानदेही पर नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीतल गांव में छापा मारकर उपेंद्र के रिश्तेदार गुड्डू सिंह को भी हिरासत में लिया गया। इसके अलावा पांच अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो, एक अन्य कार और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस अब गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फिरौती की रकम कितनी थी और इसके तार झारखंड व बिहार के किन अन्य अपराधियों से जुड़े हैं।

 

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...