झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जमीन रजिस्ट्री में LPC की अनिवार्यता खत्म, 2016 के दोनों आदेश रद्द , Land Registration Jharkhand News

झारखंड हाईकोर्ट ने जमीन रजिस्ट्री में एलपीसी की अनिवार्यता को अवैध करार दिया, 2016 के आदेश रद्द। रैयतों को बड़ी राहत, रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी आसान।


झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला रांची:झारखंड हाईकोर्ट ने जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े एक अहम मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए भू-अधिकार प्रमाण पत्र (एलपीसी) की अनिवार्यता को अवैध घोषित कर दिया है। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के वर्ष 2016 में जारी दो आदेशों को निरस्त करते हुए स्पष्ट कर दिया कि निबंधन के लिए अब एलपीसी की मांग नहीं की जा सकती।

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि ये आदेश पंजीकरण अधिनियम, 1908 की धारा 22A को लागू करने के उद्देश्य से जारी किये गये थे। जबकि इस धारा को पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने “स्टेट ऑफ राजस्थान बनाम बसंत नाहटा” मामले में असंवैधानिक घोषित किया था। इसी तरह, झारखंड हाईकोर्ट ने भी “छोटानागपुर डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन बनाम झारखंड राज्य” प्रकरण में इस धारा को असंवैधानिक ठहराया था।


Key Highlights:

  • झारखंड हाईकोर्ट ने जमीन रजिस्ट्री में भू-अधिकार प्रमाण पत्र (LPC) की अनिवार्यता को अवैध ठहराया।

  • वर्ष 2016 में जारी राजस्व व भूमि सुधार विभाग के दो आदेश हुए रद्द।

  • अदालत ने कहा, सुप्रीम कोर्ट पहले ही पंजीकरण अधिनियम-1908 की धारा 22A को असंवैधानिक घोषित कर चुका है।

  • एलपीसी जारी करने के लिए बनी समिति को भी कोर्ट ने अवैध बताया।

  • फैसले से रैयतों को राहत, रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी आसान, भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक।


अदालत ने कहा कि जब मूल कानून की धारा ही असंवैधानिक है, तो उसके आधार पर जारी कार्यकारी आदेश भी कानूनी रूप से मान्य नहीं हो सकते। इसीलिए, अदालत ने एलपीसी जारी करने के लिए गठित समिति को भी क्षेत्राधिकार विहीन और अवैध घोषित कर दिया।

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परेशानियों का अंत

एलपीसी की अनिवार्यता लागू होने के बाद से राज्यभर में आम जनता को जमीन की खरीद-बिक्री के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रैयतों को एलपीसी या रजिस्टर-टू की सत्यापित प्रति प्राप्त करने के लिए बार-बार अंचल कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। इस प्रक्रिया में देरी, तकनीकी अड़चनें और भ्रष्टाचार की शिकायतें आम हो गई थीं।

देवघर समेत कई जिलों में मामूली त्रुटियों के कारण वैध जमीन रजिस्ट्री को भी खारिज कर दिया जाता था। अब हाईकोर्ट के आदेश से ऐसी दिक्कतों से राहत मिलने की उम्मीद है।

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आदेश का असर

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद राज्य में जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होने की संभावना है। रैयतों को अब अंचल कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला झारखंड में भूमि प्रशासन को सुगम, भ्रष्टाचारमुक्त और जनहितकारी बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। अदालत के इस आदेश से प्रशासनिक मनमानी पर भी रोक लगेगी और आम नागरिकों को अपने संपत्ति अधिकारों के संरक्षण में मदद मिलेगी।

यह मामला धीरज कुमार साह द्वारा दायर रिट याचिका से संबंधित था, जिसमें उन्होंने एलपीसी की अनिवार्यता को चुनौती दी थी।

Highlights

Saffrn

Trending News

आपदा से अवसर, डूबे क्षेत्र में मखाना उगाकर किसान बने लखपति

पटना : आपदा को अवसर में तब्दील करना सहरसा जिले के ग्राम पंचायत सहसौल से सीखें। यहां खेत में वर्षों से जल भराव की...

Sarath में करोड़ों की सड़क पर घोटाले की गूंज, ग्रामीणों का...

Jharkhand: Sarath विधानसभा क्षेत्र के सारठ चितरा मुख्य सड़क रजवारडीह से अमजोरा तक  तकरीबन एक करोड़ की लागत से 4 किलोमीटर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद Aditya Sahu ने 3 अप्रैल को...

Jharkhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Aditya Sahu आज देर शाम नई दिल्ली से रांची पहुंचते ही प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के मीडिया को...

बिहार बना फिल्ममेकर्स की नई पसंद, अलग-अलग भाषाओं में बन रहीं...

पटना : बिहार राज्य में 45 फिल्मों की शूटिंग को मंजूरी मिली है। ये फिल्में भोजपुरी, हिंदी, मगही और हिंदी-मैथिली जैसी कई भाषाओं में...

RJD नेता कैलाश यादव का दावा, झारखंड में अपने दम पर...

Bokaro: झारखंड में गठबंधन के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है। जहां एक ओर झामुमो-कांग्रेस एक साथ नहीं दिख रहे हैं वहीं अब...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img