बिहार में रोजगार के मोर्चे पर बड़ी छलांग, 6 सालों में 10 लाख को रोजगार, 1.5 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू

पटना : बिहार के प्रशासनिक तंत्र को गुणवत्ता और पारदर्शिता के नए मानकों पर स्थापित करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन ISO 9001:2015 प्राप्त हुआ है। सोमवार को सूचना भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में विभाग ने अपनी प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रेसवार्ता में बताया गया कि सामान्य प्रशासन विभाग एवं बिहार लोक सेवा अधिकार प्राधिकरण (बिपार्ड) को 21 जनवरी 2026 को औपचारिक रूप से तीन वर्षों के लिए यह प्रमाणन प्रदान किया गया है। यह सर्टिफिकेशन विभाग की कार्यप्रणाली, सेवा वितरण और शिकायत निवारण प्रणाली की गुणवत्ता को मान्यता देता है।

51 करोड़ से अधिक आवेदनों का निष्पादन

बिहार लोक सेवा अधिकार अधिनियम 2011 के तहत राज्य के 14 विभागों की 153 प्रकार की सेवाएं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, मजदूर दुर्घटना अनुदान, चालक अनुज्ञप्ति का निर्गमन, कन्या उत्थान योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी सेवाएं शामिल हैं। अब तक राज्य में 51.13 करोड़ से अधिक आवेदनों का सफल निष्पादन किया जा चुका है।

ISO Certification 1 22Scope News

गांवों तक पहुंचीं ई-सेवाएं

जुलाई 2025 से पंचायत सरकार भवनों एवं पंचायत भवनों में संचालित लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से 64 से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे ग्रामीण नागरिकों को प्रखंड, अनुमंडल या जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।

शिकायत निवारण प्रणाली हुई और मजबूत

बिहार लोक सेवा शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत 45 विभागों की 514 सेवाओं एवं योजनाओं में समयबद्ध शिकायत निस्तारण सुनिश्चित किया गया है। 22 जनवरी 2016 से अब तक 18.57 लाख से अधिक शिकायतों का निपटारा किया गया है। वहीं बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण प्रणाली के तहत तीन जून 2019 से अब तक 14,569 मामलों का समाधान किया गया।

मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को मंजूरी

अधिसूचना संख्या 17373 (15 सितंबर 2025) के तहत मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को स्वीकृति दी गई है। इसके अंतर्गत 121 विषय विशेषज्ञों का चयन कर राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कार्य का अवसर दिया जाएगा। इस योजना के लिए बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी और आईआईएम बोधगया के बीच एमओयू भी हो चुका है।

रोजगार सृजन में बड़ी उपलब्धि

एक अप्रैल 2020 से छह फरवरी 2026 तक सरकारी क्षेत्र में 9,84,141 व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया गया है। इसमें 7,95,832 नियमित नियुक्तियां, 1,17,784 संविदा नियोजन और 70,525 बाह्य स्रोत से नियुक्त कर्मी शामिल हैं। वर्ष 2025-26 में नौकरी एवं रोजगार के लिए 1,50,561 पदों की अधियाचना विभिन्न आयोगों को भेजी गई है।

मानव संसाधन और संपत्ति प्रबंधन पूरी तरह डिजिटल

HRMS के तहत 2.72 लाख सेवा अभिलेखों का डिजिटलीकरण, 1.23 करोड़ पृष्ठों की स्कैनिंग तथा 48 विभागों के आठ लाख कर्मियों का सेवा-वेतन प्रबंधन किया जा रहा है। राज्य सरकार के सभी समूह ‘क’, ‘ख’ और ‘ग’ के सभी अधिकारियों व कर्मियों की चल-अचल संपत्ति का विवरण नियमित रूप से वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं।

ISO Certification 22Scope News

हेल्पलाइन से लाखों लोगों को लाभ

वर्ष 2010 से संचालित ‘जिज्ञासा’ केंद्रीय हेल्पलाइन (Toll free no-14403) के माध्यम से 7.92 लाख से अधिक नागरिकों को जानकारी दी गई। वहीं 2016 में शुरू समाधान कॉल सेंटर (Toll free no-1800-345-6284) से 12.35 लाख से अधिक शिकायतों का पंजीकरण एवं समाधान किया गया।

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

सरकार की अधिसूचना के तहत गया का नाम बदलकर ‘गयाजी’ किया गया। बिहार सरकारी परिवीक्षा अवधि नियमावली-2024 का मास्टर सर्कुलर जारी हुआ। सचिवालय कार्यों के लिए SOP का निर्धारण, पत्रों की पावती संबंधी परिपत्र तथा विभाग की सभी शाखाओं का मास्टर सर्कुलर और रेडी रेकनर विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। प्रेस वार्ता में अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर, विशेष सचिव संजय कुमार, संयुक्त सचिव रजनीश कुमार, विशेष कार्यपदाधिकारी अफाक अहमद सहित विभाग के वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : डॉ. बी राजेंदर ने कहा- ISO प्रमाणीकरण से लेकर ई-गवर्नेंस तक सामान्य प्रशासन विभाग की बड़ी उपलब्धियां…

Saffrn

Trending News

गांवों में महिला जन प्रतिनिधि बन रही महिलाओं की पोषण सखी

पटना : गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए सही पोषण बेहद जरूरी होता है। बिहार के गांवों में महिला...

रांची के बाद अब Latehar में भी मानवता हुई शर्मसार, शादी...

Jharkhand: झारखंड में अपराधियों के हौंसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना राज्यभर से हत्या, दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। सरकार प्रशासन...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बनी आत्मनिर्भर बिहार की पहचान, गांव-कस्बों में बढ़...

पटना : प्रदेश में लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार की मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एक वरदान की तरह साबित हो रही...

Hazaribagh के नए SP बने Aman Kumar, पुराने पुलिस कप्तान ने...

Hazaribagh: झारखंड में बड़े स्तर पर IAS IPS का तबादला किया गया है इसी क्रम में हजारीबाग में भी पुलिस अधीक्षक का तबादला हुआ...

मधेपुरा प्रशासन सख्त, प्रमंडलीय आयुक्त ने दी चेतावनी, कहा- पेंडिंग फाइलें...

मधेपुरा : मधेपुरा समाहरणालय में आज उस वक्त हलचल तेज हो गई। जब प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए। आयुक्त ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img