मोतिहारी : 8 तस्कर गिरफ्तार – मोतिहारी के हरैया थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपए के नकली नेपाली नोट, 18,500 भारतीय नकली नोट के साथ आठ नकली जाली नोट के तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना इलाके में नेपाल का एक बड़ा तस्कर तिलक बहादुर थिंग अपने साथियों के साथ भारतीय और नेपाली जाली नोट का बड़ा तस्करी करता था।
8 तस्कर गिरफ्तार – स्पेशल टीम, पुलिस और एसएसबी ने की है कार्रवाई : रक्सौल SDPO मनीष आनंद
रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि जिसके बाद स्पेशल टीम, थाने के पुलिस और एसएसबी की टीम के द्वारा विशेष कार्रवाई करते हुए इन तस्कर के पास से 18,500 भारतीय जाली नोट और 25 लाख रुपया नेपाली जाली नोट को पुलिस ने जब्त किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद ने इसकी जानकारी दी गिरोह के पास से तीन बाइक नकली नोट की मशीन, लिंक केमिकल और सामग्री के साथ-साथ एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया।
यह भी पढ़े : घोड़ासहन सीमावर्ती क्षेत्र से बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़…
सोहराब आलम की रिपोर्ट
Highlights


