Hazaribagh में नशा कारोबारियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Hazaribagh: झारखंड में नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस सख्ती से काम कर रही है। झारखंड में पुलिस ने अब तक कई तस्करों को हिरासत में लिया है, ताजा खबर Hazaribagh से सामने आ रही है जहां पुलिस ने 4 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार ,हजारीबाग के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लाख कीमत का 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10,100 रुपया नकद बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

Hazaribagh एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी की सिमरा रेस्ट हाउस, पेट्रोल पंप के पीछे ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है। जिसपर सदर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में, प्रशिक्षु डीएसपी प्रशांत कुमार के द्वारा छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी के दौरान एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया, तलाशी के क्रम में उसके पास से 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर और 10,100 नकद बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने उगला सच

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इचाक से ब्राउन शुगर लाकर हजारीबाग शहरी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर 300 से 500 रुपये में पुड़िया बनाकर बिक्री करता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो एजाज, पिता मो. उस्मान, निवासी यासिन गली, खिरागांव, थाना सदर बड़ा बाजार, हजारीबाग के रूप में हुई है। आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी बताया गया है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!