बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 IPS अधिकारियों का तबादला

पटना : बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) समेत छह पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में बुधवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई। तबादले का असर सीधे जिला स्तर की पुलिस व्यवस्था पर पड़ेगा।

पटना से जारी इस आदेश के बाद नए पदस्थापन लागू हो गए हैं

पटना से जारी इस आदेश के बाद नए पदस्थापन लागू हो गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर इसे अहम बदलाव माना जा रहा है। नवगछिया और लखीसराय के एसपी बदले गए। नवगछिया और लखीसराय जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। प्रेरणा कुमार को लखीसराय का नया एसपी बनाया गया है। वहीं राजेश कुमार को नवगछिया का एसपी नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार पहले मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में एसपी थे। दोनों जिलों में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों ने कार्यभार संभालना शुरू किया है। इस बदलाव को कानून-व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अन्य IPS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

आपको बता दें कि अवधेश दीक्षित को बिहार पुलिस मुख्यालय में एसपी कार्मिक-एक बनाया गया है। वे पहले लखीसराय के एसपी के पद पर कार्यरत थे। वहीं अजय कुमार पांडेय को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अब मद्य निषेध एवं एएनटीएफ का डीआईजी बनाया गया है। इससे पहले वे निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीआईजी थे। इन बदलावों से विभागीय कार्यप्रणाली में तेजी आने की उम्मीद है।

बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का भी तबादला

गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा के दो अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया है। रामकृष्णा को नया पदस्थापन दिया गया है। उन्हें कटिहार से हटाकर पटना के बाढ़ में एसडीपीओ-एक बनाया गया है। वहीं आनंद कुमार सिंह का भी तबादला किया गया है। उन्हें बाढ़ से हटाकर पटना उच्च न्यायालय सुरक्षा का डीएसपी बनाया गया है। दोनों अधिकारियों को जल्द नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़े : सरकार ने 6 IPS अधिकारियों के साथ-साथ 26 DSP का किया तबादला

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img