Ranchi : नशे के काले कारोबारियों के खिलाफ एनसीबी (NCB) को मिली बड़ी सफलता मिली है। एनसीबी ने मांडर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में डोडा लदे एक ट्रक को बरामद किया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Breaking : खूंटी से भागते हुए मांडर में पकड़ाई ट्रक
मिली जानकारी के मुताबिक एनसीबी को गुप्त सूचना मिली थी कि खूंटी की तरफ से एक ट्रक में भारी मात्रा में डोडा लोडकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था जिसके बाद एनसीबी ने खूंटी में जांच अभियान चलाया जहां एक ट्रक एनसीबी की टीम को देखकर भागने लगा। एनसीबी ने वाहन का पीछा किया और मांडर थाना क्षेत्र में ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे फिलहाल पूछताछ चल रही है।
रांची से सौरव की रिपोर्ट—
Highlights


