Guruji Student Credit Card Yojana: 4% Interest का वादा, बैंक वसूल रहे 10.65%, Subsidy अटकी

Guruji Student Credit Card Yojana:गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में तकनीकी गड़बड़ी से छात्रों को 4% की जगह 10.65% ब्याज देना पड़ रहा है। इंट्रेस्ट सबवेंशन का लाभ समय पर नहीं मिल रहा।


Guruji Student Credit Card Yojana रांची: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी Guruji Student Credit Card Yojana में तकनीकी जटिलताओं के कारण कई लाभुक छात्र और उनके अभिभावक परेशान हैं। उच्च शिक्षा के लिए मात्र 4 प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने की घोषणा के बावजूद बैंकों द्वारा 10.45 से 10.65 प्रतिशत तक ब्याज वसूला जा रहा है।

नियमानुसार 4 प्रतिशत से अधिक की शेष राशि राज्य सरकार को इंट्रेस्ट सबवेंशन के रूप में लाभुक के खाते में लौटानी है, लेकिन कई मामलों में यह राशि समय पर नहीं मिल रही है।

Guruji Student Credit Card Yojana:4% की जगह 10.65% ब्याज से बढ़ा बोझ

योजना के संकल्प के अनुसार अधिकतम 15 लाख रुपये तक का ऋण बैंक के माध्यम से दिया जाता है। सामान्य दर पर ब्याज लिया जाता है, लेकिन छात्र को प्रभावी रूप से केवल 4 प्रतिशत ब्याज देना होता है। शेष राशि सरकार वहन करती है और सरकार गारंटर की भूमिका निभाती है।

प्रावधान है कि हर माह ब्याज की राशि लौटाने पर एक प्रतिशत अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी। इसके बावजूद तकनीकी कारणों से लाभुकों को सब्सिडी का लाभ नियमित रूप से नहीं मिल पा रहा है।

Guruji Student Credit Card Yojana:विभाग और बैंक आमने-सामने

लाभुकों ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से शिकायत की है। विभाग का कहना है कि योजना पहली बार लागू हुई है, इसलिए कुछ तकनीकी परेशानियां सामने आयी हैं, जिन्हें दूर किया जा रहा है।

विभाग ने बैंकों को ऐसे मामलों का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों के अनुसार लाभुकों को कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। विभाग ने योजना से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए चैट बॉक्स सुविधा भी शुरू की है।


Key Highlights

  • गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4% ब्याज का प्रावधान

  • बैंकों द्वारा 10.45 से 10.65% तक ब्याज वसूली

  • इंट्रेस्ट सबवेंशन की राशि समय पर नहीं लौटने की शिकायत

  • विभाग ने तकनीकी समस्या स्वीकार की, समाधान का आश्वासन

  • अतिरिक्त बोझ से परेशान होकर एक छात्र ने योजना छोड़ी


Guruji Student Credit Card Yojana: सब्सिडी नहीं मिली, छात्र ने बीच में छोड़ी योजना

एक सरकारी कर्मी ने अपने पुत्र शिवम नारायण के लिए 14 नवंबर 2024 को 10.40 लाख रुपये का ऋण लिया था। बैंक, लाभुक और सरकार के बीच एमओयू भी हुआ।

लाभुक से प्रतिमाह 10.65 प्रतिशत की दर से ब्याज काटा जाता रहा। केवल एक बार 10.65 और 4 प्रतिशत के बीच का अंतर खाते में लौटा। इसके बाद लगभग एक वर्ष तक अंतर राशि नहीं मिली।

बार-बार शिकायत और अधिकारियों से मुलाकात के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। अतिरिक्त ब्याज के बोझ से परेशान होकर छात्र ने योजना बीच में ही छोड़ दी।

Guruji Student Credit Card Yojana:क्या कहते हैं अधिकारी

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव राहुल पुरवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि यह विभाग की महत्वाकांक्षी योजना है। चूंकि पहली बार लागू हुई है, इसलिए कुछ तकनीकी परेशानी आयी है। इसे दूर किया जा रहा है और लाभुकों को दफ्तर आने की आवश्यकता नहीं है।

Highlights

Saffrn

Trending News

गयाजी में तड़के छापा, बालू माफियाओं पर शिकंजा, 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,...

गयाजी : गयाजी में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी ने माफियाओं की नींद उड़ा दी। बेलागंज थाना...

Sarla Birla Public School, Ranchi में 90% से अधिक अंक पाने...

Ranchi: सरला बिरला पब्लिक स्कूल रांची के बच्चों ने CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा -2026 में शानदार सफलता हासिल की है। राधिका लोधा ने...

DM का सख्त निर्देश, होम डिलीवरी अपनाएं, शादी सीजन के लिए...

कैमूर : कैमूर जिले में रसोई गैस यानी एलपीजी की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हुआ है। जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया...

मुख्यमंत्री ने तख्त श्री हरिमंदिर जी में मत्था टेका, की राज्य...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्रीहरिमंदिर जी परिसर पटना साहिब पहुंचे। मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों से किया विचार-विमर्श

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज चार देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img