Ranchi News: CCTV से कचरा फेंकने वालों पर Action, 6 प्रतिष्ठानों पर 12 हजार Fine

Ranchi News:रांची नगर निगम ने CCTV निगरानी में रात में कचरा फेंकने वाले 6 प्रतिष्ठानों पर 12 हजार रुपये जुर्माना लगाया। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर सख्ती बढ़ी।


Ranchi News रांची: राजधानी की सड़कों पर रात के अंधेरे में चुपके से कचरा फेंकने वालों के खिलाफ Ranchi Municipal Corporation ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को प्रशासक के आदेश पर सहायक प्रशासक ने कमांड एंड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

जांच में छह प्रतिष्ठानों के लोग खुले में कचरा डंप करते पकड़े गए। इसके बाद निगम की टीम संबंधित दुकानों पर पहुंची और प्रत्येक पर दो हजार रुपये की दर से कुल 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।


Key Highlights

  • CCTV निगरानी में छह प्रतिष्ठान खुले में कचरा फेंकते पकड़े गए

  • प्रत्येक पर 2 हजार रुपये की दर से कुल 12 हजार रुपये जुर्माना

  • कमांड एंड कंट्रोल रूम से रोजाना निगरानी की व्यवस्था

  • गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने का निर्देश

  • स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए सख्ती


Ranchi News:CCTV निगरानी में पकड़े गए छह प्रतिष्ठान

जिन दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया है, उनमें नागेंद्र कुमार मेन रोड, मधुसूदन घोष गौरांग मिष्ठान भंडार मेन रोड, पंकज सिंह मेन रोड ओवरब्रिज के नीचे, कुलदीप सिंह स्टेशन रोड, अनुराग चौधरी होटल अंबेडकर स्टेशन रोड और महावीर जनरल स्टोर लालपुर शामिल हैं।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिह्नित किए गए दुकानदारों को निगम की टीम ने मौके पर जुर्माने की रसीद थमाई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब प्रतिदिन कमांड एंड कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी और अगले दिन संबंधित प्रतिष्ठान पर जाकर जुर्माना वसूला जाएगा।

Manorama Devi Statement: ‘ठेकेदार न होती तो विधायक न बनती!’ मनोरमा...

Manorama Devi Statement, गया: शहर के रामपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के एक बयान के...

Bokaro Home Guard Vacancy: 189 पदों पर जल्द बहाली, दुर्गापूजा-दीपावली के...

Bokaro Home Guard Vacancy, बोकारो: जिले में होमगार्ड के 189 रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को मंगलवार...

Greenfield Satellite Township Bihar: डेटा आधारित प्लानिंग से विकसित होगी सैटेलाइट...

Greenfield Satellite Township Bihar, पटना: बिहार में आधुनिक और सुनियोजित शहरी क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग...