मशरक थाना से सटे मंदिर में बड़ी चोरी, राम, सीता व लक्ष्मण की अष्टधातु मूर्तियां ले उड़े चोर

छपरा : छपरा जिले के मशरक थाना परिसर से सटे ऐतिहासिक राम जानकी शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर न सिर्फ लाखों रुपए की अष्टधातु मूर्तियों की चोरी कर ली। बल्कि थाना और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण एसपी संजय कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। यह घटना ऐसे स्थान पर हुई है जहां मंदिर की दीवार थाना की बाउंड्री से सटी हुई है और थाना परिसर में डीएसपी व इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष का आवास भी मौजूद है। इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

चोरों ने मंदिर परिसर के पीछे का ताला काटकर प्रवेश किया – पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने मंदिर परिसर के पीछे का ताला काटकर प्रवेश किया और गर्भगृह के मुख्य कमरे का ताला काटकर भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियों को चुरा लिया। ये मूर्तियां सैकड़ों वर्ष पुरानी बताई जा रही हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। चोरी के दौरान चोरों ने मंदिर में लगा सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़ लिया और उसकी हार्ड डिस्क समेत मशीन को अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

Chapra Chori 1 22Scope News

रोज की तरह सुबह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो देखा कि परिसर में सामान बिखरा पड़ा है – पुजारी टुन्ना बाबा

मंदिर के पुजारी टुन्ना बाबा ने बताया कि जब वे रोज की तरह सुबह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो देखा कि परिसर में सामान बिखरा पड़ा है और गर्भगृह का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर राम, सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां गायब थीं। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। खबर मिलते ही आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए और आक्रोश का माहौल बन गया। घटना के बाद चोरों द्वारा इस्तेमाल किया गया ताला काटने वाला कटर मंदिर से थोड़ी ही दूरी पर दलित टोला इलाके में फेंका हुआ पाया गया।

भगवान को पहनाए गए वस्त्र भी पास में ही लावारिस हालत में मिले हैं

वहीं भगवान को पहनाए गए वस्त्र भी पास में ही लावारिस हालत में मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने जल्दबाजी में वारदात को अंजाम दिया और मौके से भागने के दौरान कुछ सामान वहीं छोड़ दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी संजय कुमार सुधांशु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों का मुआयना किया तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। वही घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Chapra Chori 2 22Scope News

ग्रामीण SP संजय कुमार भी मंदिर पहुंचे और जांच पड़ताल किए

ग्रामीण एसपी संजय कुमार भी मंदिर पहुंचे और जांच पड़ताल किए। वही मंदिर परिसर की सीसीटीवी की हार्ड डिस्क ले जाने से जांच में कठिनाई आने की बात भी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस मंदिर में चोरी हुई है, वह थाना परिसर से बिल्कुल सटा हुआ है। ऐसे में अगर चोर यहां भी आसानी से वारदात कर सकते हैं, तो अन्य इलाकों की सुरक्षा का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

लोगों ने प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया

लोगों ने प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि थाना में चौबीसों घंटे पुलिस की मौजूदगी, गश्ती के लिए चार वाहन और वरिष्ठ अधिकारियों के आवास होने के बावजूद चोरों का हौसला इतना कैसे बढ़ गया। स्थानीय नागरिकों ने यह भी कहा कि रात में नियमित गश्ती का दावा किया जाता है, लेकिन इस घटना ने उन दावों की पोल खोल दी है। लोगों का सवाल है कि आखिर प्रशासन की गश्ती की चार गाड़ियां उस वक्त कहां थीं, जब मंदिर में चोरी की जा रही थी। घटना के बाद लोगों में भय और आक्रोश दोनों व्याप्त है।

Chapra Chori 22Scope News

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है व अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है

फिलहाल थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि मंदिर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यह घटना न केवल धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी एक बड़ा प्रश्नचिह्न है, जिस पर जवाबदेही तय करना अब जरूरी हो गया है।

यह भी पढ़े : नेपाली जाली करेंसी छापने वाले गिरोह का खुलासा, नेपाल-भारत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates