Tuesday, August 26, 2025

Related Posts

बिहार विधानसभा उपचुनाव : दोपहर 3 बजे तक 45.03 फीसदी वोटिंग

पटना : बिहार में चार सीट के लिए विधानसभा का उपचुनाव हो रहा है। आज यानी 13 नवंबर की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। चारो सीटों पर वोटिंग जारी है। वोटिंग शाम छह बजे तक होगा। जिन चार सीटों पर उपचुनाव हो रह हैं उसमें गया जिले के बेलागंज और इमामगंज, भोजपुर जिले के तरारी और कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा की सीटें शामिल हैं। इन चारों जगहों पर एनडीए में शामिल बीजेपी दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि जदयू एक और हम एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। वहीं महागठबंधन की बात करें तो चार में से तीन सीटों पर राजद और एक सीट पर सीपीआई माले के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वहीं चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी चारों सीटों पर उपचुनाव लड़ रही है। इन चारों सीटों का मतगणना 23 नवंबर को होना है।

दोपहर 3 बजे तक चारों सीटों पर 45.03 फीसदी वोट

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की तरफ से चारों सीटों का दोपहर तीन बजे तक का अपडेट आ गया है। दोपहर तीन बजे तक चारों सीटो पर 45.03 फीसदी वोट दर्ज किया गया है। गया जिले के इमामगंज में दोपहर तीन बजे तक 46.98, वहीं बेलागंज में 43.81 वोटिंग दर्ज की गई है। जबकि भोजपुर जिला के तरारी विधानसभा उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक 42.07 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं बात करें कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा में सबसे ज्यादा दोपहर तीन बजे तक 47.73 फीसदी मतदान हुआ है।

दोपहर 1 बजे तक चारों सीटों पर 22.28 फीसदी वोट

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की तरफ से चारों सीटों का दोपहर एक बजे तक का अपडेट आ गया है। दोपहर एक बजे तक चारों सीटो पर 34.77 फीसदी वोट दर्ज किया गया है। गया जिले के इमामगंज में दोपहर एक बजे तक 38.17, वहीं बेलागंज में 35.51 वोटिंग दर्ज की गई है। जबकि भोजपुर जिला के तरारी विधानसभा उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 30.09 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं बात करें कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा में सबसे ज्यादा दोपहर एक बजे तक 34.43 फीसदी मतदान हुआ है।

सुबह 11 बजे तक चारों सीटों पर 22.28 फीसदी वोट

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की तरफ से चारों सीटों का सुबह 11 बजे तक का अपडेट आ गया है। सुबह 11 बजे तक चारों सीटो पर 22.28 फीसदी वोट दर्ज किया गया है। गया जिले के इमामगंज में सुबह 11 बजे तक 23.25, वहीं बेलागंज में 24.81 वोटिंग दर्ज की गई है। जबकि भोजपुर जिला के तरारी विधानसभा उपचुनाव में 11 बजे तक 19.06 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं बात करें कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा में सबसे ज्यादा 11 बजे तक 21.56 फीसदी मतदान हुआ है।

सुबह 9 बजे तक चारों सीटों पर 9.53 फीसदी वोट

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की तरफ से चारों सीटों का सुबह नौ बजे तक का अपडेट आ गया है। सुबह नौ बजे तक चारों सीटो पर 9.53 फीसदी वोट दर्ज किया गया है। गया जिले के इमामगंज में सुबह नौ बजे तक 8.46, वहीं बेलागंज में बेलागंज में 9.12 वोटिंग दर्ज की गई है। जबकि भोजपुर जिला के तरारी विधानसभा उपचुनाव में नौ बजे तक 9.30 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं बात करें कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा में सबसे ज्यादा नौ बजे तक 11.35 फीसदी मतदान हुआ है।

सुबह 9 बजे तक चारों सीटों पर 9.53 फीसदी वोट

यह भी देखें :

उपचुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के ऑफिस से पल-पल की जानकारी

बिहार विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान चालू है। इसको लेकर पल-पल की की अपडेट के लिए बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के ऑफिस में मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है। जहां से हर निर्वाचन क्षेत्र के पल-पल की जानकारी वेबकास्ट के थ्रू ली जा रही है। हमारी न्यूज 22स्कोप की टीम वहां जाकर पूरी जानकारी ली।

उपचुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के ऑफिस से पल-पल की जानकारी

यह भी पढ़े : विधानसभा उपचुनाव : बिहार की 4 सीटों पर वोटिंग जारी

महीप राज की रिपोर्ट

134,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
587,000SubscribersSubscribe