तेजस्वी ने कहा- मोदी-नीतीश के भ्रष्टाचार की अजब-गजब कहानी!

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार व केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार की अजब-गजब कहानी है। तेजस्वी ने कहा कि गंगा किनारे बसी बिहार की राजधानी पटना में रात 1:30 बजे एक शक्तिशाली मंत्री के करीबी इंजीनियर के घर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम पहुंची लेकिन इंजीनियर की पत्नी ने सुबह छह बजे तक गेट नहीं खोला।

DIARCH Group 22Scope News

चंद घंटों में लगभग 10 करोड़ रुपए जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की – तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि इन चंद घंटों में लगभग 10 करोड़ रुपए जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। जले हुए 10 करोड़ रुपए के नोट टॉयलेट पाइप और नालियों में मिले जिससे सारे नाले जाम हो गए। बचे-खुचे करोड़ों पानी की टंकी और टॉयलेट पाइप में मिले। मोहल्ले की जाम नालियों को साफ करने के लिए नगर निगम को बुलाना पड़ा। इससे पूर्व भवन निर्माण विभाग के एक इंजीनियर के घर भी 11 करोड़ नगद मिले थे।

यह भी देखें :

तेजस्वी ने कहा- बिहार में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि जले हुए नोटों की राख अब शहर की नालियां जाम कर रही है

विपक्ष के नेता ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि जले हुए नोटों की राख अब शहर की नालियाँ जाम कर रही है। इसके लिए सभी बीजेपी और नीतीश कुमार के समर्थक व प्रशंसक मोदी-नीतीश को साधुवाद दे सकते है कि विगत दिनों में एक इंजीनियर 500 करोड़, एक 300 करोड़ और एक 100 करोड़ का मालिक निकला। डीके टैक्स योजना अंतर्गत प्रखंड और थाना स्तर पर घूसखोरी की क्या स्थिति है। इस पर आप आम जनता की राय जान लीजिए आपको जमीनी वास्तविकता का ज्ञान हो जाएगा।

यह भी पढ़े : तेजस्वी पर JDU ने किया बड़ा हमला, कहा ‘जो परिवार को एकजुट नहीं रख सके….’

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...