बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : जन सुराज 51 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने प्रेसवार्ता करके उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कैंडिडेट चयन में जाति का पूरा ख्याल रखा है। जन सुराज दल ने अनुसूचित जाति (7), अतिपिछड़ों (17 ), पिछड़े (11), अल्पसंख्यक (8 ) और आठ सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को टिकट दिया है।

Goal 7 22Scope News

प्रशांत किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इस पर सस्पेंस बरकरार है

आपको बता दें कि प्रशांत किशोर किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इस पर सस्पेंस बरकरार है। करगहर सीट जहां से उनके लड़ने की चर्चा थी वहां से भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे को उतारा गया है। दरभंगा से आरके मिश्रा, गोपालगंज से प्रीति किन्नर, कुम्हरार से केसी सिन्हा, मांझी से वाई बी गिरी को टिकट दिया गया है। वाल्मीकिनगर से दीर्घ नारायण प्रसाद, पूर्णिया के अमौर अफरोज आलम, कटिहार के प्राणपुर से कुणाल निषाद, सुपौल से निर्मली रामप्रवेश कुमार यादव, सुरसंड से ऊषा किरण और लोरिया से सुनील कुमार को टिकट दिया गया है।

जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची

1. बाल्मीकि नगर- दृढ़ नारायण प्रसाद

2. लोरिया- सुनील कुमार

3. सुरसंड – उषा किरण

4. ढाका- एलबी प्रसाद

5. बेनीपट्टी – मो परवेज आलम

6. निर्मली – राम प्रवेश यादव

7. सिकटी – रागी बबलू

8. प्राणपुर – कुणाल निषाद

9. आलमनगर – सुबोध सुमन

10. सहरसा – किशोर कुमार मुन्ना

11. सिमरी बख्तियारपुर – सुरेन्द्र यादव

12. महिषी – शमीम अनवर

13. दरभंगा – आरके मिश्रा

14. केवटी – बिल्टू सहनी

15. मुजफ्फरपुर – एके दास

16. गोपालगंज – डॉ शशि शेखर सिन्हा

17. भोरे – प्रीति किन्नर

18. रघुनाथपुर – राहुल कीर्ति सिंह

19. दारौंदा – सत्येंद्र यादव

20. मांझी – वाई बी गिरी

21. छपरा – जेपी सिंह

22. परसा – मुसाफिर महतो

23. सोनपुर – चन्दनलाल मेहता

24. कल्याणपुर – रामबालक पासवान

25. मोरवा – जागृति ठाकुर (कर्पूरी ठाकुर के परिवार से )

26. खगड़िया – जयंती पटेल

27. बेलदौर – गजेंद्र सहनी

28. परबत्ता – विनय वरुण

29. बेलहर – बृजकिशोर पंडित

30. अस्थावां – लता सिंह

31. कुम्हरार – केसी सिन्हा

32. आरा – विजय गुप्ता

33. चेनारी – नेहा कुमारी नटराज

34. करगहर – रितेश पांडे

35. गोह – सीताराम दुखारी

36. नबीनगर – अर्चना चंद्रा

37. इमामगंज – डॉ अजीत कुमार

38. बोधगया – लक्ष्मण मांझी

Jan Suraj Party 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव : AAP पार्टी ने जारी की पहली सूची

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...