बिहार बोर्ड जल्द ही घोषित कर सकती है इंटरमीडिएट का रिजल्ट

पटना : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों की धड़कन बहुत जल्द बढ़ने वाली है। दरअसल बिहार बोर्ड एक बार फिर से देश में सबसे तेज रिजल्ट प्रकाशित करने वाली है। बताया जा रहा है कि बिहार बोर्ड 21 मार्च को इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित कर सकती है। इसके लिए बिहार बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन मंगलवार से शुरू करेगी।

टॉपर्स के वेरिफिकेशन के बाद इंटरमीडिएट साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनो विधाओं का रिजल्ट एक साथ प्रकाशित किया जायेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड टॉप 20 छात्रों का वेरिफिकेशन करेगा। वेरिफिकेशन में छात्रों के हैंडराइटिंग जांच सहित उनका इंटरव्यू लिया जायेगा और वेरिफिकेशन में संतुष्ट होने के बाद ही बिहार बोर्ड रिजल्ट प्रकाशित करेगा। इंटरमीडिएट का रिजल्ट बिहार बोर्ड अपने वेबसाइट पर प्रकाशित करेगा।

Dalma Naxalite campaign: दलमा में नक्सलियों पर पुलिस का शिकंजा, 1...

Dalma Naxalite campaign: दलमा और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।...

UP Election 2027: क्या यूपी में उम्मीदवार उतारेगी JDU? मंत्री श्रवण...

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठनात्मक तैयारियां तेज करने की शुरुआत कर दी है।...

Bihar Fertilizer Sale: 1 सितंबर से 19 जिलों में बदलेगी खाद...

Bihar Fertilizer Sale, पटना: बिहार में किसानों को उर्वरक की उपलब्धता और बिक्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल व्यवस्था लागू की...