विश्वामित्र सेना द्वारा 17 जुलाई को मठिया में ‘सनातनी सम्मान समारोह’ का होगा आयोजन

बक्सर : विश्वामित्र सेना द्वारा ‘सनातनी सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन 17 जुलाई 2025 को प्रातः 11 बजे से किया जा रहा है। यह समारोह महर्षि श्याम सुंदर दास मठिया, चक्की लक्ष्मण डेरा मठिया और बक्सर में आयोजित होगा। यह आयोजन सनातन संस्कृति, परंपरा एवं मूल्यों के संरक्षण व उन्हें सम्मानित करने हेतु समर्पित है। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख सनातनी व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।

Goal 5 22Scope News

कार्यक्रम में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे स्वयं रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे स्वयं मौजूद रहेंगे और समारोह की गरिमा को बढ़ाएंगे। मौके राजकुमार चौबे ने कहा कि सनातन संस्कृति हमारी पहचान और आत्मा है। ऐसे सम्मान समारोहों के माध्यम से हम अपने मूल को नमन करते हैं और युवाओं को अपनी परंपरा से जुड़ने का संदेश देते हैं। विश्वामित्र सेना सभी श्रद्धालुओं, समाजसेवियों, एवं सनातन धर्म प्रेमियों से अपील करती है कि वे समय पर पधारकर इस गरिमामयी आयोजन को सफल बनाएं और अपने धार्मिक दायित्व का निर्वहन करें।

कार्यक्रम की भव्य तैयारी की जा रही है

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर राजेश यादव, उमेश यादव, अनूप सिंह ,अशोक यादव, धर्मेंद्र, छोटू लाल सिंह, बाबाजी, बृजेश यादव, रामजी यादव, नगीना चौकीदार, रमेश डीलर, रामप्रवेश, मनमान साधु, रंगी देव, शाहाबाद संयोजक कृष्ण शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया को-ऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय और राहुल पांडे यादि लोग उपस्थित थे।

Rajkumar Chaubey 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बक्सर पहुंचा विश्वामित्र सेना का सनातन जागरण रथ

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...