Bihar Budget: साबित होगा मील का पत्थर या फिर साबित होगा झूठा? पढ़ें…

पटना: सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानमंडल के Budget सत्र के दौरान बिहार का बजट पेश किया। पहली बार बिहार का बजट तीन लाख करोड़ से अधिक का पेश किया गया। सम्राट चौधरी ने करीब 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट पेश किया। बिहार के बजट को विपक्ष झूठा और जुमलों वाला बजट बता रहा है। बजट को एक तरफ तेजस्वी यादव ने झूठा बजट बताया है तो दूसरी तरफ एनडीए के नेता लगातार विकसित बिहार की तरफ बढ़ता कदम बताया है। इसके साथी ही एनडीए ने गरीब, युवा और महिलाओं का बजट बताया है।

कांग्रेस ने बताया चुनावी Budget

बजट को लेकर कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने कहा कि यह चुनावी बजट है। मैंने पहले भी कहा था कि यह बजट चुनाव को देखते हुए पेश किया जायेगा। जब तक महिलाओं को Budget में घोषणाओं का फायदा नहीं मिलता है तब तक उसका कोई फायदा नहीं है। महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की गई है लेकिन जमीन पर शायद ही उतर पाए। सरकार को महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाना चाहिए।

पहले घर संभालें फिर…

भाजपा विधायक गायत्री देवी ने Budget पर तेजस्वी के बयान को लेकर कहा कि उन्हें तो झूठा ही लगेगा। उन्हें क्या सही लगता है। उन्होंने पहले भी कहा था कि उप मुख्यमंत्री बनूँगा तो पहले हस्ताक्षर में दस लाख लोगों को रोजगार देंगे, क्या हुआ? उनके पास कुछ बचा ही नहीं है। आज बिहार में बिहार सशक्त हो गई हैं, इतना आगे बढ़ गई हैं। वे पहले अपना घर संभाल लें फिर दूसरे को संभालें। यह बजट अमीर, गरीब, लाचार, युवा सबके लिए पेश किया गया है। मैं इस बजट के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद देती हूं।

शादी कर लाई महिला को घर से निकाल दिए

Budget को लेकर भाजपा विधायक अरुणा देवी ने कहा कि राज्य में महिलाओं के लिए काफी कुछ किया जा रहा है। पहले महिला घर से नहीं निकलती थी लेकिन आज हर क्षेत्र में महिलाएं हैं। राज्य सरकार ने पुलिस समेत हर जगह महिलाओं को आरक्षण दिया है। अब महिला सिर्फ कहने के लिए आधी आबादी नहीं है, हर जगह बराबर काम कर रही हैं। तेजस्वी जब महिला की बात करते हैं तो मुझे शर्म आता है। जो शादी कर लायी महिला को घर से निकाल दिए वे महिला की क्या बात करेंगे।

एतिहासिक Budget पेश किया गया

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने जो बजट पेश किया है वह इतिहास में पाण्डुलिपि साबित होने जा रहा है। इस बजट में शिक्षा, महिला और किसानों के लिए क्या कुछ नहीं है। सबके सपनों को पंख देने वाला बजट है। बिहार में शिक्षा एक नई ऊंचाई पर जायेगा। तेजस्वी जो दो हजार रूपये देने की बात करते थे उससे कई गुना अधिक महिलाओं को दिया गया है। वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य के लिए जो बजट पेश किया है वह स्वागतयोग्य है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar के बजट में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर, बनेगा 10 नया एयरपोर्ट

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...