Commercial Advertisment

पूर्णिया से पप्पू यादव के निर्दलीय नामांकन पर बिहार CONGRESS के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का बड़ा बयान…

PATNA: लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चूका है, सभी दल और दलों के नेता अपनी दावेदारी को लेकर जनता के बीच जाना शुरू कर दिया है। इस बीच दूसरे चरण में मतदान वाले लोकसभा क्षेत्रों में पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र एक हॉट सीट माना जा रहा है और इसका कारण है इंडिया गठबंधन से दो उम्मीदवारों की दावेदारी। एक तरफ इस सीट से राजद ने बीमा भारती को मैदान में उतारा है तो दूसरी तरफ CONGRESS के पप्पू यादव ने इस सीट को अपनी इज्जत से जोड़ लिया है। पप्पू यादव ने साफ शब्दों में कहा है कि चाहे जो भी हो लेकिन वे पूर्णिया सीट से चुनाव हर हाल में लड़ेंगे और उन्होंने गुरुवार को अपना निर्दलीय नामांकन भी दाखिल कर दिया है।

PURNEA से नामांकन के बाद पप्पू यादव ने कहा, मेरा संकल्प है…

पप्पू यादव के निर्दलीय नामांकन को लेकर CONGRESS के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बड़ा बयान दिया है और कहा कि कांग्रेस इस बात की इजाजत नहीं देती और न ही कभी इस बात को स्वीकार करेगी। अभी नाम वापस लेने की तारीख बची हुई है और पप्पू यादव को अपना नामांकन वापस लेना होगा। इसके साथ ही अखिलेश सिंह ने प्रधानमंत्री के बयान 10 वर्षों का विकास तो ट्रेलर है, अभी विकास होना बाकी है पर अखिलेश सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि जब देश आजाद हुआ था तब से लेकर 2014 तक में देश के ऊपर 52 लाख करोड़ का कर्ज था लेकिन इन 10 वर्षों में कर्ज बढ़कर 155 लाख करोड़ हो गया है। सभी देशवासी के ऊपर औसतन एक लाख रूपये का कर्ज चढ़ गया है।

PATNA पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल से बड़ी रकम के साथ 9 गिरफ़्तार

वहीं कांग्रेस और राजद के भ्रष्ट पार्टी कहे जाने पर अखिलेश सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि जब बंगारू लक्ष्मण को टीवी पर पैसा लेते हुए दिखाया गया था तब आडवाणी जी को इस्तीफा देना पड़ा था, जितनी भ्रष्टाचार इनकी हुकूमत काल में हुई है वह एक इतिहास है।

PATNA से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

CONGRESS

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...