Bihar Crime Update: एक महीने में 16,136 अपराधियों को सजा, NEET Solver Gang के 18 आरोपी गिरफ्तार

बिहार में 16 मई से 20 जून के बीच 12,166 मामलों में 16,136 अपराधियों को सजा दिलाई गई। नीट परीक्षा गड़बड़ी मामले में अब तक 18 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।


Bihar Crime Update पटना: बिहार में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियानों का असर दिखाई देने लगा है। राज्य में 16 मई से 20 जून 2026 के बीच 12,166 आपराधिक मामलों में 16,136 आरोपियों को सजा दिलाई गई है। यह जानकारी एडीजी (विधि-व्यवस्था) सुधांशु कुमार ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सरदार पटेल भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

एडीजी के अनुसार इस अवधि में 100 अपराधियों को आजीवन कारावास, 44 को 10 वर्ष से अधिक की सजा, 143 को 10 वर्ष से कम की सजा तथा 183 लोगों को दो वर्ष तक की सजा सुनाई गई। इसके अलावा 15,666 लोगों से जुर्माना भी वसूला गया।

Bihar Crime Update: हत्या, डकैती और पॉक्सो मामलों में त्वरित कार्रवाई

सुधांशु कुमार ने बताया कि मई माह के दौरान आर्म्स एक्ट के 37 मामलों में 61 अपराधियों, हत्या के 52 मामलों में 114 आरोपियों, लूट एवं डकैती के 19 मामलों में 28 अभियुक्तों तथा बलात्कार एवं पॉक्सो से जुड़े 50 मामलों में 65 अपराधियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाई गई।

उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक हिंसा, पुलिस पर हमले, भीड़ हिंसा और हर्ष फायरिंग जैसे मामलों में कुल 195 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। हर्ष फायरिंग पर नियंत्रण के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सख्त निर्देशों का सकारात्मक असर देखने को मिला है।


Key Highlights:

  • एक महीने में 12,166 मामलों में 16,136 आरोपियों को सजा।

  • 100 अपराधियों को आजीवन कारावास और 44 को 10 वर्ष से अधिक की सजा।

  • नीट (यूजी) परीक्षा गड़बड़ी मामले में 18 आरोपियों की गिरफ्तारी।

  • 9 फर्जी अभ्यर्थी और सॉल्वर लखीसराय में पकड़े गए।

  • पुलिस ने 86 हजार से अधिक वाहनों की जांच कर 1.24 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला।


Bihar Crime Update: 10 हजार से अधिक संगीन अपराधियों की गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार इस अवधि में हत्या के 724, डकैती के 106, लूट के 256, एससी-एसटी एक्ट के 381 मामलों सहित रेप, अपहरण और अन्य गंभीर अपराधों में कुल 10,513 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा विशेष अभियान के तहत 1,642 कुर्की वारंट का निष्पादन किया गया। मई महीने में 387 अवैध हथियार और एक वैध हथियार भी बरामद किया गया।

Bihar Crime Update: वाहन जांच में 1.24 करोड़ रुपये जुर्माना

विधि-व्यवस्था अभियान के दौरान राज्यभर में 86,308 वाहनों की जांच की गई। इनमें 8,604 वाहनों से कुल 1 करोड़ 24 लाख 88 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Bihar Crime Update: नीट गड़बड़ी मामले में 18 आरोपी गिरफ्तार

एडीजी ने बताया कि नीट (यूजी) परीक्षा की पुनर्परीक्षा के दौरान लखीसराय में सामने आई अनियमितताओं को लेकर दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। मामले में अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपियों में एक वास्तविक अभ्यर्थी गया मेडिकल कॉलेज का छात्र अंकित राज शामिल है। इसके अलावा 9 फर्जी अभ्यर्थी और सॉल्वर भी पकड़े गए हैं। जांच के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन से जुड़े 18 स्टाफ कर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Bihar Crime Update: राजगीर मसमास मेला शांतिपूर्ण संपन्न

प्रेस वार्ता में एडीजी ने बताया कि राजगीर में आयोजित ऐतिहासिक मसमास मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मेले में करीब 3 करोड़ 82 लाख श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1,200 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के साथ करीब 5,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

Bihar Crime Update: भरत तिवारी एनकाउंटर की होगी स्वतंत्र जांच

भोजपुर जिले में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर एडीजी ने कहा कि जांच की जिम्मेदारी शाहाबाद रेंज के डीआईजी को सौंपी गई है। साथ ही मामले की जांच हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा। मामले में अब तक दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

Highlights

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...

JSSC Exam 2024: दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला, अभ्यर्थी तुरंत...

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला है। दुमका और हजारीबाग के अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड...