Bihar Election 2025: हजारीबाग में चेक पोस्ट पर वाहन जांच में 16.5 लाख रुपये नगद जब्त, जांच जारी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) को लेकर राज्य भर में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) प्रभावी हो चुकी है। इसी क्रम में हजारीबाग पुलिस प्रशासन द्वारा चोरदाहा चेक पोस्ट (Chaurdaha Check Post) पर 9 अक्टूबर 2025 को रात लगभग 8:30 बजे एक संयुक्त वाहन जांच अभियान चलाया गया।

Bihar Election 2025: 16.5 लाख रुपये नगद बरामद

इस अभियान के दौरान चौपारण थाना अंतर्गत एक इरटिगा वाहन (संख्या JH02BV-0702) को रोककर जांच की गई। वाहन में सवार आकृति कनौजिया, निवासी दक्षिण दिल्ली के पास से एक सूटकेस में 1650000 रुपये (सोलह लाख पचास हजार रुपये) नगद बरामद किए गए। जब्त नगदी के बारे में पूछे जाने पर आकृति कनौजिया कोई वैध दस्तावेज या औचित्य नहीं दिखा सकीं, जिसके बाद दंडाधिकारी केदार साव के निर्देश पर राशि को जब्त कर विधिवत जब्ती सूची तैयार की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के वाहन चेकिंग एवं छापामारी अभियान लगातार जारी रहेंगे। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, किसी भी प्रकार की अवैध नकदी, सामग्री या प्रभावशाली साधनों के प्रयोग पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Bihar Election 2025: छापेमारी दल में शामिल

  • संजय कुमार यादव – अंचल अधिकारी, चौपारण
  • सरोज सिंह चौधरी – थाना प्रभारी, चौपारण
  • राज कुमार सिंह – सहायक निरीक्षक, चौपारण थाना
  • बादल कुमार महतो – सहायक निरीक्षक, चौपारण थाना
  • सशस्त्र एवं लाठी बल की टुकड़ी
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img