Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा का चुनाव हो रहा है। सासाराम विधानसभा क्षेत्र में RJD के प्रत्याशी सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी के बाद उनके पुत्र सुबंधु कुमार ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। इस बीच चुनाव प्रचार के दौरान यहां समर्थकों ने RJD नेता को दूध से नहलाया।
Bihar Election 2025: नामांकन के दिन हुई थी गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक, RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह को नामांकन के दिन ही झारखंड में दर्ज एक डकैती मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए उनके बेटे सुबंधु कुमार ने अपने पिता की जगह जनसंपर्क अभियान शुरू किया।
Bihar Election 2025: समर्थकों ने दूध से किया स्वागत
चुनाव प्रचार के दौरान जब सुबंधु कुमार सासाराम के चितौली गांव पहुंचे, तो वहां का दृश्य बेहद खास था। राजद समर्थकों ने उन्हें दूध से नहला कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “राष्ट्रीय जनता दल जिंदाबाद” और “शैलेंद्र साह जिंदाबाद” के नारे लगाए। सभा स्थल पर मौजूद लोगों ने मोबाइल से तस्वीरें और वीडियो बनाए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में बढ़ रहा ‘दूध स्नान’ का चलन
बता दें कि, इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में कई जगहों से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जहां समर्थक अपने नेताओं और प्रत्याशियों को दूध से स्नान कराते हुए समर्थन जता रहे हैं। बता दें कि, आज 121 सीटों पर पहले चरण का मतदान हुआ, जिसमें 60 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे
Highlights


