Bihar Flood: बगहा में गंडक नदी ने पार किया Highest Flood Level, चंपारण तटबंध में 10 मीटर का Breach

पश्चिम चंपारण के बगहा में गंडक नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर से ऊपर पहुंच गया। चंपारण तटबंध में 10 मीटर का टूटान हुआ, गांवों में पानी फैलने की आशंका है।


Bihar Flood पटना: बिहार में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में चंपारण तटबंध में अचानक टूटान हो गया है। बगहा के पास गंडक नदी का जलस्तर अब तक के उच्चतम फ्लड लेवल 90.90 मीटर से करीब 35 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। इसके बाद बगहा-1 प्रखंड के खैरतवा गांव के पास चंपारण तटबंध के 4.00 किलोमीटर पर करीब 10 मीटर लंबाई में धसान से माइनर ब्रीच हो गया।

Bihar Flood:गंडक नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर से ऊपर

बाढ़ प्रतिवेदन के अनुसार बगहा के निकट गंडक नदी का जलस्तर अब तक के उच्चतम फ्लड लेवल से लगभग 35 सेंटीमीटर ऊपर चला गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण खैरतवा गांव के पास चंपारण तटबंध के बाएं हिस्से में अचानक धसान हुआ और करीब 10 मीटर लंबाई में टूटान हो गया।

तटबंध में हुए इस टूटान से पानी खेतों की ओर फैल रहा है। बताया गया है कि पानी चंपारण तटबंध के करीब 9.50 किलोमीटर पर दोबारा गंडक नदी में मिल जाएगा।

Key Highlights

  • बगहा के पास गंडक नदी का जलस्तर 90.90 मीटर के Highest Flood Level से 35 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा।
  • खैरतवा गांव के पास चंपारण तटबंध में करीब 10 मीटर का माइनर ब्रीच हुआ।
  • पानी खेतों में फैल रहा है और आगे गंडक नदी में मिलने की संभावना है।
  • अगस्तिया, खैरतवा और चन्द्रपुर के निचले इलाकों में पानी फैलने की आशंका।
  • जल संसाधन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तटबंध की मरम्मत में जुटी है।

Bihar Flood:तीन गांवों के निचले इलाकों में पानी फैलने की आशंका

तटबंध में टूटान के कारण बगहा-1 प्रखंड के अगस्तिया, खैरतवा और चन्द्रपुर गांवों के निचले इलाकों में पानी फैलने की संभावना जताई गई है। इससे इन क्षेत्रों में आवागमन और संपर्कता प्रभावित हो सकती है।

प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जलस्तर और पानी के फैलाव को देखते हुए प्रभावित इलाकों में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Bihar Flood:NH-727 पर बड़े असर की संभावना कम

बाढ़ प्रतिवेदन के अनुसार चंपारण तटबंध में हुए टूटान से राष्ट्रीय राजमार्ग 727 करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है। हालांकि, मौजूदा स्थिति में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े पैमाने पर असर पड़ने की संभावना कम बताई गई है।

इसका प्रमुख कारण उस क्षेत्र में गंडक नदी के प्रवाह का तेजी से कम होना बताया गया है। इसके बावजूद प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

जल संसाधन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और तटबंध की मरम्मत का प्रयास कर रही है। पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन की ओर से भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

Jharkhand Weather Alert: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 28 से भारी...

झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। 28 से 30 अक्टूबर तक तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश का अनुमान है।...

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...