बिहार सरकार का खिलाड़ियों को सौगात, पहली जनवरी से खुलेगा सक्षम उड़ान योजना का पोर्टल
पटना : नये साल में नीतीश सरकार खिलाड़ियों के लिये खुशखबरी देने जा रही है। जिसके तहत सक्षम उड़ान योजना का पोर्टल एक जनवरी से खोल दिया जायेगा। योजना के तहत खिलाड़ियों को 5 लाख रूपये से लेकर 20 लाख रूपये तक स्कॉलरशिप दिया जायेगा।
एकल और समुह में टॉप 8 से टॉप 4 आनेवाले खिलाड़ी कर सकते हैं आवेदन
आवेदक खिलाड़ी एक से 15 जनवरी के बीच आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नेशनल लेवल या फिर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मेडलिस्ट, इंडिविजुअल गेम्स में टॉप-8 में आने वाले खिलाड़ी और ग्रुप गेम्स में टॉप-4 में आने वाली टीम के खिलाड़ी ही आवेदन कर सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों को 5 लाख रूपये तक का स्कॉलरशिप बिहार सरकार की ओर से दी जायेगी। वहीं उड़ान स्कॉलरशिप को लेकर इंटरनेशनल लेवल में मेडलिस्ट या फिर उसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 20 लाख तक सालाना स्कॉलरशिप दी जायेगी।
पहले से जारी है मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना
गौरतलब हो कि बिहार में सरकार खेलों के प्रति रूझान बढ़ाने को लेकर खिलाड़ियों का चयन कर उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भेज कर निखारने का प्रयास करती है। उनके समुचित प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करती है। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले खिलाड़ियों को मेडल लाओं नौकरी पाओ योजना के तहत सरकार नौकरी भी दे रही है।
ये भी पढ़े : चीनी नहीं, फिर भी मिठास भरपूर! क्या आपने कभी नीरा से बनी मिठाईयों का स्वाद चखा है?
Highlights


