Advertisment

Bihar Green Mission Review: पर्यावरण मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, अधिक पौधरोपण और संरक्षण पर जोर

बिहार के पर्यावरण मंत्री डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। अधिक पौधरोपण, संरक्षण और हरियाली मिशन को मजबूत करने के निर्देश दिए।


Bihar Green Mission Review पटना: बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर मंगलवार को विभागीय मंत्री डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विभाग की वर्तमान योजनाओं की प्रगति, आगामी कार्ययोजनाओं और हरित विकास से जुड़े कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Bihar Green Mission Review: कृषि रोड मैप के तहत कार्यों की समीक्षा

बैठक के दौरान प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) श्री अरविन्द सिंह ने द्वितीय कृषि रोड मैप (2012-17) तथा तृतीय कृषि रोड मैप (2017-23) के तहत विभाग द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इसके साथ ही चतुर्थ कृषि रोड मैप (2023-28) के अंतर्गत प्रस्तावित योजनाओं और लक्ष्यों पर भी चर्चा की गई। मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित कार्यों की स्थिति और उनकी प्रगति की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।


Key Highlights:

  • पर्यावरण मंत्री डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।

  • द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ कृषि रोड मैप के कार्यों पर चर्चा हुई।

  • वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।

  • जल-जीवन-हरियाली अभियान के कार्यों की समीक्षा की गई।

  • अधिक पौधरोपण, सुरक्षा और संपोषण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।


Bihar Green Mission Review: जल-जीवन-हरियाली अभियान पर विशेष जोर

मुख्य वन संरक्षक सह निदेशक हरियाली मिशन श्री एस. चन्द्रशेखर ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत चल रही गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी मंत्री को दी। बैठक में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र विस्तार के लिए चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया।

Bihar Green Mission Review: पौधरोपण और संरक्षण को लेकर दिए निर्देश

बैठक में ईको टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी की गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान अधिक से अधिक पौधरोपण कराया जाए। साथ ही लगाए गए पौधों की सुरक्षा, देखभाल और संपोषण सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए ताकि हरित आवरण बढ़ाने के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया जा सके।

बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) श्री अरविंदर सिंह, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक श्री अभय कुमार, मुख्य वन संरक्षक सह विशेष सचिव श्री आलोक कुमार, मुख्य वन संरक्षक श्री अमित कुमार, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक पटना श्री नेषामणी के., अपर सचिव श्रीमती पूनम कुमारी सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Highlights

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...