पटना : बिहार में एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खासकर हिंदी माध्यम से पढ़ने वालों बच्चों के लिए अच्छी खबर है। जी हां सही कह रहे हैं। बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा निर्णय ले लिया है। बिहार में एमबीबीएस की पढ़ाई अब हिन्दी में भी होगी। स्वास्थ्य विभाग ने अगस्त से पढ़ाई की शुरुआत कराने के निर्देश दे दिया है। राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है। बता दें कि अभी बिहार सरकार में स्वास्थ्य विभाग के मंत्री बीजेपी कोटे से मंगल पांडे हैं।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट
यह भी पढ़े : मंत्री ने कहा- जलजमाव को रोकने के लिए पूरी तरीके से तैयार है पटना नगर निगम
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope


