देश में विकास दर में Bihar दूसरे स्थान पर, वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा…

पटना: बिहार (Bihar) विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। विधानमंडल में उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 2005 में नीतीश कुमार की सरकार बनी और 2006-07 Bihar का आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर रखने की शुरुआत की गई। वर्ष 2023-24 का सकल राज्य घेरलू उत्पाद (जीएसडीपी) 8 लाख 54 हजार 429 करोड़ का है। 2011-12 का स्थिर मूल्य चार लाख 64 हजार 540 करोड़ अनुमानित है।

Bihar विधानमंडल का Budget Session आज से, सीएम ने सभापति से की मुलाकात तो लेफ्ट विधायक बेड़ियों में पहुंचे…

वर्ष 2023-24 के सकल राज्य घरेलु उत्पाद में पिछले वर्ष की अपेक्षा वर्तमान मूल पर 14.5  प्रतिशत और स्थिर मूल पर 9.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आप देख रहे हैं कि कोरोना के समय को छोड़ कर Bihar का जीएसडीपी डबल डिजिट में रहा है। वर्ष 2022-23 के स्थिर मूल पर प्रति व्यक्ति आय 33 हजार 763 रूपये से बढ़ कर 2023-24 में 36 हजार 333 रूपये हो गया जबकि वर्तमान मूल में प्रति व्यक्ति आय 2022-23 के 59 हजार 244 रूपये से बढ़ कर 2023-24 में बढ़ कर 66 हजार 828 रूपये हो गया। इसका मतलब है कि प्रति व्यक्ति आय 7 हजार रूपये एक वर्ष में बढ़ा।

RJD विधायक ने भाजपा को कहा ‘वाशिंग मशीन’, तेजस्वी के बयान पर दिलीप जायसवाल ने कहा…

इसके साथ ही पूंजीगत परिव्यय वर्ष 2022-23 के 32 हजार 520 करोड़ से बढ़ कर वर्ष 2023-24 में 36 हजार 453 करोड़ हो गया। विवेकपूर्ण वित्तीय प्रबंधन के कारण वर्ष 2023-24 में राजस्व बचत दो हजार 833 करोड़ रुपया रहा जो कि 2024-25 में 1121 करोड़ रूपये अनुमानित है। राज्य सरकार का सकल राजकोषीय घाटा वर्ष 2022-23 में 44 हजार 823 करोड़ रुपया से 20 प्रतिशत घट कर वर्ष 2023-24 में 35 हजार 660 करोड़ रुपया रह गया। सम्राट चौधरी ने कहा कि विकास दर के मामले में हम देश में दूसरे स्थान पर है। हमारा विकास दर 14.3 प्रतिशत है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   राज्यपाल के अभिभाषण पर Tejashwi का तंज, कहा ‘सदन में खोलेंगे सरकार का पोल’
पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Rain Alert: 18 मिमी बारिश, 17 सितंबर तक छाए रहेंगे बादल,...

रांची में मंगलवार को 18 मिमी बारिश हुई। झारखंड में 17 सितंबर तक बारिश और गर्जन की संभावना है। राज्य में अब तक सामान्य...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌤️ बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026📊 जिला-वार पूर्वानुमानजिलाअधिकतम न्यूनतम वर्षा मौसमपटना ⛈️ 32°C 26°C 6.7 मिमी ओलों के साथ तूफाननालंदा ⛈️ 32°C 25°C 14.4 मिमी ओलों के साथ तूफानभोजपुर ⛈️ 31°C 26°C 4.6 मिमी आंधी-तूफान संभावितबक्सर ⛈️ 30°C 26°C 5.1 मिमी ओलों के साथ तूफानकैमूर ⛈️ 30°C 26°C 14.6 मिमी ओलों के...

रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌧️ रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान 🌧️ अधिकतम तापमान 29.7°C और न्यूनतम 21.9°C। मौसम: मध्यम बौछारें।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख रांची में आने...