Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार अब भी कई मामलों में है पीछे, नवादा में पूर्व आईपीएस ने कहा…

नवादा: बिहार के चर्चित पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे बुधवार को नवादा पहुंचे। नवादा के साहू सदन में उन्होंने करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार आज भी कई अन्य राज्यों की तुलना में विकास की दौड़ में पीछे है। इसी असंतोष के कारण मैंने आईपीएस की नौकरी से इस्तीफा देकर समाज सेवा और बदलाव की राह चुनी। उन्होंने हिंद सेना नामक संगठन के गठन की जानकारी भी दी और बताया कि वे हर जिले में युवाओं की एक सक्रिय टीम खड़ी करेंगे, जो सामाजिक और राजनीतिक बदलाव की दिशा में काम करेगी।

यह भी पढ़ें – झाझा विधायक ने किया 5 करोड़ रूपये की लागत से बनी सड़कों का उद्घाटन, कहा अभी

उन्होंने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है कि युवा राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करें और राज्य को नई दिशा देने में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने लांडे के विचारों को प्रेरणादायक बताया और उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन देने के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार, विनय कुमार, सुमन गौतम भारती, रंजीत कुमार, सोनू कुमार, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    पूर्व JDU नेता के घर में मिला हथियारों का जखीरा, करीब 6 घंटे चली छापेमारी…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

पीएमसीएच से गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों तक बदलाव की पहल, जानिए...

पटना: बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने के लिए...

आज का राशिफल और पंचांग 20 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

बिहार के इन 8 औद्योगिक क्षेत्रों में खुलेंगी नई इकाइयां, बियाडा...

पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार...