Bihar-Jharkhand Telecom Market: Jio ने मई में जोड़े 2.37 लाख नए ग्राहक, 70% Home Broadband Market पर कब्जा

TRAI की मई 2026 रिपोर्ट में बिहार-झारखंड टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो सबसे आगे रहा। जियो ने 2.37 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े, जबकि बीएसएनएल के 72 हजार से अधिक ग्राहक कम हुए।


Bihar-Jharkhand Telecom Market रांची: बिहार-झारखंड के टेलीकॉम बाजार में मई 2026 के दौरान रिलायंस जियो ने सबसे अधिक नए मोबाइल ग्राहक जोड़कर अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी है। टेलीकॉम विनियामक संस्था ट्राई (TRAI) की ताजा कंज्यूमर मार्केट शेयर (CMS) रिपोर्ट के अनुसार मई महीने में बिहार सर्किल में कुल 3 लाख 73 हजार 833 नए मोबाइल ग्राहक जुड़े, जिनमें सबसे बड़ा हिस्सा रिलायंस जियो के खाते में गया।

Bihar-Jharkhand Telecom Market:जियो ने जोड़े 2.37 लाख से अधिक नए ग्राहक

रिपोर्ट के अनुसार मई 2026 में रिलायंस जियो ने बिहार-झारखंड सर्किल में 2 लाख 37 हजार 156 नए मोबाइल ग्राहक जोड़े। अप्रैल 2026 में जियो के कुल ग्राहक 4 करोड़ 51 लाख 49 हजार 439 थे, जो मई में बढ़कर 4 करोड़ 53 लाख 86 हजार 595 हो गए। कंपनी की इस बढ़त में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के जरिए जुड़े ग्राहकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Key Highlights:

  • मई 2026 में जियो ने बिहार-झारखंड में 2.37 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े।

  • एयरटेल को भी 2 लाख से अधिक नए ग्राहक मिले।

  • वोडा-आइडिया के ग्राहक बढ़े, जबकि बीएसएनएल ने 72,449 ग्राहक गंवाए।

  • बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी बढ़कर 63.79 प्रतिशत हुई।

  • होम ब्रॉडबैंड सेगमेंट में 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ जियो शीर्ष पर।


Bihar-Jharkhand Telecom Market:एयरटेल और वीआई को भी मिली बढ़त

TRAI के आंकड़ों के अनुसार भारती एयरटेल ने भी मई 2026 में 2 लाख से अधिक नए ग्राहक जोड़े। कंपनी के ग्राहकों की संख्या अप्रैल के 4 करोड़ 95 लाख 17 हजार 464 से बढ़कर मई में 4 करोड़ 97 लाख 20 हजार 312 हो गई।

वहीं वोडाफोन-आइडिया (वीआई) को भी मई में 6 हजार 278 नए ग्राहक मिले। कंपनी के ग्राहक अप्रैल में 74 लाख 34 हजार 457 थे, जो मई में बढ़कर 74 लाख 40 हजार 735 हो गए।

Bihar-Jharkhand Telecom Market:बीएसएनएल को लगा झटका

सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल को मई महीने में ग्राहकों के मामले में नुकसान उठाना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने 72 हजार 449 ग्राहक गंवाए। अप्रैल में बीएसएनएल के 56 लाख 25 हजार 714 ग्राहक थे, जो मई में घटकर 55 लाख 53 हजार 265 रह गए।

Bihar-Jharkhand Telecom Market:टेली डेंसिटी बढ़ी, लेकिन अब भी सबसे कम

TRAI की रिपोर्ट के अनुसार मई 2026 में बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी 63.79 प्रतिशत तक पहुंच गई है। हालांकि, यह आंकड़ा बढ़ने के बावजूद देश के सभी टेलीकॉम सर्किलों में सबसे कम बना हुआ है।

Bihar-Jharkhand Telecom Market:होम ब्रॉडबैंड में भी जियो नंबर वन

मोबाइल सेवाओं के साथ-साथ होम ब्रॉडबैंड या कनेक्टेड होम सेगमेंट में भी रिलायंस जियो का दबदबा कायम है। रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड में इस श्रेणी में 70 प्रतिशत से अधिक मार्केट शेयर के साथ जियो पहले स्थान पर बना हुआ है।

 

Highlights

 Welcomhotel by ITC: राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा Welcomhotel...

बिहार सरकार ने राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए Welcomhotel by ITC के साथ एमओयू किया। 104 कमरों वाले होटल का संचालन...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...