टेलीकॉम सेक्टर में JIO नंबर-1 पर कायम, Airtel स्थिर

नई दिल्ली : टेलीकॉम रेगुलेटर (TRAI) की अक्टूबर 2025 रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो (JIO) ने सबसे तेज बढ़त के साथ इस महीने 19,97,843 नए सब्सक्राइबर जोड़कर सभी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। यह वृद्धि उसके सबसे नजदीकी प्रतिद्वंदी एयरटेल से 1.6 गुना ज्यादा है। जियो का मार्केट शेयर भी बढ़कर 41.4 फीसदी हो गया है, जो इस इंडस्ट्री में सबसे अधिक है। वहीं एयरटेल ने अक्टूबर में 12,52,874 नए ग्राहक जोड़े, कंपनी की ग्रोथ रफ्तार स्थिर बनी हुई है। हालांकि, जियो की तेज रफ्तार के सामने एयरटेल की बढ़ोतरी तुलनात्मक रूप से कम दिखाई देती है।

वोडाफोन, आइडिया के लिए अक्टूबर एक और मुश्किल महीना रहा

वोडाफोन और आइडिया के लिए अक्टूबर एक और मुश्किल महीना रहा। कंपनी ने 20,83,618 सब्सक्राइबर खोकर भारी गिरावट दर्ज की, जिसके कारण उसका यूज़र बेस और कमजोर हुआ है। लगातार गिरावट से कंपनी की बाजार में स्थिति और चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने अक्टूबर में 2,69,215 ग्राहक जोड़ने के बावजूद बीएसएनएल और एमटीएनएल मिलकर सिर्फ 7.92 फीसदी मार्केट शेयर संभाल पा रहे हैं, जबकि प्राइवेट प्लेयर्स की हिस्सेदारी 92.08 फीसदी के स्तर पर है।

एक्टिव बेस व वायरलाइन में भी जियो (JIO) ने टॉप पर रहते हुए अक्टूबर में 3.9 मिलियन एक्टिव यूजर जोड़े

एक्टिव बेस और वायरलाइन में भी जियो ने टॉप पर रहते हुए अक्टूबर में 3.9 मिलियन एक्टिव यूजर जोड़े, जो एयरटेल की पिछले तीन महीनों की कुल बढ़त से तीन गुना ज़्यादा है। वायरलाइन सेगमेंट में भी जियो ने करीब 4× अधिक नेट ऐडिशन दर्ज किए। जियो फाइबर की तेज लोकप्रियता ने कंपनी को एफडब्ल्यूए कैटेगरी में भी सबसे आगे रखा। अक्टूबर में देशभर के ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर सितंबर के 995.63 मिलियन से बढ़कर 999.81 मिलियन हो गए। यह 0.42 फीसदी की मासिक वृद्धि है, जिसमें जियो के वायरलेस और वायरलाइन नेटवर्क का बड़ा योगदान रहा।

यह भी पढ़े : JIO का बड़ा ऐलान: सभी 5G यूजर्स के लिए 18 महीने तक फ्री मिलेगा Gemini 3 Pro Plan

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...