Bihar Mega Job Fair 2026: तीसरे दिन 3487 युवाओं का चयन, 100 से अधिक कंपनियां दे रहीं नौकरी

 पटना के ज्ञान भवन में Mega Job Fair 2026 के तीसरे दिन करीब 9 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें 3487 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों ने चयन किया।


Bihar Mega Job Fair 2026 पटना: बिहार के युवाओं के लिए पटना का ज्ञान भवन रोजगार के बड़े अवसर का केंद्र बन गया है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत बिहार कौशल विकास मिशन की ओर से आयोजित Mega Job Fair 2026 के तीसरे दिन करीब 9 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न कंपनियों ने इनमें से 3487 अभ्यर्थियों का चयन किया। बिहार के अलग-अलग जिलों से रोजगार की तलाश में पहुंचे युवाओं में जॉब फेयर को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं को एक ही स्थान पर अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियों से जुड़ने और नौकरी हासिल करने का अवसर मिल रहा है।

Bihar Mega Job Fair 2026: 100 से अधिक कंपनियां दे रहीं रोजगार के अवसर

मेगा जॉब फेयर में एसबीआई लाइफ, भारती एयरटेल लिमिटेड, रिलायंस रिटेल, टाटा क्रोमा, टाटा मोटर्स, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, विजन इंडिया, जॉनसन लिफ्ट, मैनपावर ग्रुप, मास एचआर सॉल्यूशन, एनआईआईटी फाउंडेशन, रीशव ऑटोमोबाइल, सत्या माइक्रोकैपिटल लिमिटेड और अन्नपूर्णा फाइनेंस समेत 100 से अधिक कंपनियां शामिल हो रही हैं। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एवं इंश्योरेंस, रिटेल, ऑटोमोबाइल और टेलीकॉम समेत कई क्षेत्रों में युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता, कौशल और रुचि के अनुसार रोजगार के विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं।


Key Highlights

  • Mega Job Fair 2026 के तीसरे दिन करीब 9 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया।

  • विभिन्न कंपनियों ने 3487 अभ्यर्थियों का चयन किया।

  • 100 से अधिक कंपनियां जॉब फेयर में दे रही हैं रोजगार के अवसर।

  • बैंकिंग, रिटेल, ऑटोमोबाइल और टेलीकॉम समेत कई सेक्टर में नौकरियां।

  • 22 और 23 अगस्त को भी ज्ञान भवन पटना में जारी रहेगा रोजगार मेला।


Bihar Mega Job Fair 2026: एक ही जगह रजिस्ट्रेशन से इंटरव्यू और चयन

मेगा जॉब फेयर की खासियत यह है कि नौकरी की तलाश में युवाओं को अलग-अलग कंपनियों के कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। ज्ञान भवन में ही कंपनियों के प्रतिनिधियों की ओर से पंजीकरण, स्क्रीनिंग, योग्यता जांच, इंटरव्यू और चयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस व्यवस्था से अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर कई कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत करने का अवसर मिल रहा है। युवा अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार उपलब्ध पदों के लिए आवेदन कर इंटरव्यू में शामिल हो रहे हैं।

Bihar Mega Job Fair 2026: 22 और 23 अगस्त को भी मिलेगा नौकरी का मौका

मेगा जॉब फेयर में रोजगार के अवसर अभी जारी हैं। 22 और 23 अगस्त को भी पटना के ज्ञान भवन में जॉब फेयर का आयोजन होगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवा पंजीकरण कर अपनी पसंद के क्षेत्र की कंपनियों में इंटरव्यू देकर नौकरी का अवसर हासिल कर सकते हैं।बिहार कौशल विकास मिशन और युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का उद्देश्य राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है। मेगा जॉब फेयर के जरिए युवाओं की प्रतिभा और कौशल को सीधे उद्योग जगत से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

JPSC JSSC CGL Exam: झारखंड हाईकोर्ट ने पूछा, CID जांच अधूरी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC और JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले पर सरकार से सवाल किया। कोर्ट ने 2500 सफल अभ्यर्थियों के साथ...

Patna Lucknow Flight: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान पर...

 पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की उड़ान 6E925 करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। विमान...

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की...

 दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गोवा स्थित घर पर कार्डियक अटैक के बाद उन्हें CPR दी...