बिहार निकाय चुनाव: पहले चरण में 59.62% हुआ मतदान

अरवल में सबसे अधिक और बांका में सबसे कम हुई वोटिंग

21287 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद

पटना : बिहार निकाय चुनाव- शहरी नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया. पहले फेज में 37 जिलों के 156 नगर पालिका के 52 लाख 60 हजार वोटरों ने 21287 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है. बिहार में निकाय चुनाव का पहला चरण बिना खून खराबे के संपन्न हुआ.

अरवल में सबसे अधिक हुआ मतदान

इस बाबत राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में कुल 59.62 प्रतिशत मतदान हुआ. जिसमें पुरुष मतदाता 57.34 प्रतिशत और महिला मतदाता की भागीदारी 59.33 प्रतिशत रही. उन्होंने बताया कि अरवल में सबसे अधिक मतदान 67.71 प्रतिशत हुआ. जबकि बांका में सबसे कम वोटिंग हुई, यहां 45.78 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया.

voting1 22Scope News

बिहार निकाय चुनाव: 3658 पद के लिए हुई वोटिंग

बिहार के 37 जिलों के 156 नगर पालिका में 3658 पद के लिए वोटिंग हुई. जिनमें वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद, मुख्य पार्षद पद के लिए मतदाताओं ने मतदान किया. मतदान स्थल पर 11433 हजार पुलिस पदाधिकारी और 42085 हजार पुलिस बल की तैनाती हुई थी.

20 दिसंबर को होगी काउंटिंग

चुनाव के दौरान पुलिस ने कुल 128 लोगों को गिरफ्तार किया. इस दौरान 11.575 लीटर शराब जब्त की गई. वहीं 377 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग व्यवस्था की थी. जबकि कंट्रोल रूम में 15 शिकायत प्राप्त हुए, जिसका समाधान तुरंत किया गया. मतगणना 20 दिसंबर को होगी.

बिहार निकाय चुनाव: गया में 3 बजे तक हुई वोटिंग

गया के इमामगंज में सुरक्षा कारणों के मद्देनजर शाम 3 बजे तक वोटिंग हुई. मधेपुरा में उम्मीदवारों के पतियों के बीच मारपीट हो गई, वहीं सहरसा में वोटर की हार्ट अटैक से मौत हो गई. सहरसा नगर पंचायत के बरियाही मदरसा बूथ संख्या 12 पर 55 वर्षीय मोहम्मद अख्तर की वोट गिराने के दौरान मौत हो गई. मौत की वजह हार्ट अटैक आना बताया गया है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img