विदेश से ईद मनाने लौटे इंजीनियर की कुकर से मार कर हत्या

Engineer who returned  from abroad to celebrate Eid killed. 

Patnaईद मनाने विदेश से घर लौटे एक इंजीनियर की कुकर से मार कर हत्या कर दी गई.

हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है.  लेकिन घर में पूरा समान बिखरा पड़ा है.

कुकर पर खून के निशान लगे हुए है.

इसी कारण यह आशंका जतायी जा रही है कि हत्या कुकर से मार कर की गयी है.

Fuwari sarif 5 22Scope News
Engineer who returned to celebrate Eid

घटना फुलवारी शरीफ के कर्बलाताज नगर की है. मृतक जफरुद्दीन उर्फ सलाउद्दीन ईद में शरीक होने विदेश से घर लौटा था.

बीती रात पत्नी शाहनाज प्रवीण से विवाद की बात भी सामने आ रही है.

रात में घर में चोर आने की बात भी कही जा रही है

पत्नी शाहनाज प्रवीण के मुताबिक रात में दो चोर चोरी करने की नियत से घुसे थें, उनके साथ हाथापाई हुई थी,

उसी दौरान हत्या कर दी गयी. मृतक को 8 साल का बेटा भी है.

बेटे का कहना है कि हमारी नींद सुबह में टूटी, रात में क्या होगा इसकी जानकारी नहीं है.

पत्नी और बेटे के बयान से मौत संदेहास्पद नजर आ रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष इकरार अहमद ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है.

हत्या कुकर से सर पर मार कर की गई है, जिसका निशान सर पर बना हुआ है.

 रिपोर्ट-पंकज राज 

पटना: बुझ गया घर का चिराग

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img