15 अगस्त, चेहल्लुम व जन्माष्टमी पर बिहार पुलिस हाई अलर्ट पर, हर कोने पर कड़ी निगरानी

पटना : आगामी स्वतंत्रता दिवस, चेहल्लुम और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बिहार पुलिस पूरी तरह चौकन्ना है। बिहार पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों को हाई अलर्ट पर डाल दिया गया है। खुफिया तंत्र को पूरी तरह एक्टिव कर दिया गया है। हर संदिग्ध गतिविधि पर नज़र रखने के लिए कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। आदेश साफ है, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली किसी भी कोशिश पर तत्काल कार्रवाई होगी।

DIARCH Group 22Scope News

खास इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल

एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज दराद ने बताया कि 15 अगस्त के अगले ही दिन 16 अगस्त को चेहल्लुम का पर्व है, जिसे मुस्लिम समुदाय बड़े पैमाने पर मनाता है। इसको देखते हुए खास आबादी वाले इलाकों को चिह्नित किया गया है। इन इलाकों में एसपी, डीएम और दंडाधिकारियों के साथ बैठक कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि धार्मिक आयोजनों के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहे।

ताजिया जुलूस की वीडियोग्राफी

चेहल्लुम के दौरान कई जगह ताजिया जुलूस भी निकलते हैं। पंकज दराद ने कहा, “ऐसे जुलूस की पूरी वीडियोग्राफी करवाई जाएगी, ताकि किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।” उन्‍होंने बताया कि चेहल्‍लुम शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए, इसके लिए मुस्लिम बहुल इलाके में पुलिस पदाधिकारियों के साथ शांति समिती की बैठक की गई है।

DJ पर सख्त प्रतिबंध

बिहार पुलिस ने डीजे पर पूरी तरह बैन लगा दिया है। एडीजी दराद ने चेतावनी दी है कि चेहल्लुम मातम का पर्व है। अगर किसी ने डीजे बजाया तो सीधी कार्रवाई होगी। चेहल्‍लुम के दौरान यदि किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया जो ऐसे लोगों पर भारतीय दंड संहिता और सीसीए के तहत कार्रवाई होगी।

यह भी देखें :

असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों, इसके लिए असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। दराद ने बताया कि पुलिस बल की कोई कमी नहीं है। बिहार पुलिस के पास इस वक्‍त आठ हजार से अधिक ट्रेनी रिक्रूट, सैप की 40 कंपनियां, 12 अतिरिक्त डीजी रिजर्व और सीआरपीएफ की सात कंपनियां हैं। इन बलों को जरूरत के हिसाब से तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़े : बिहार रचने जा रहा इतिहास, एक के बाद एक इस महीने होने जा रहा है एक और बड़ा आयोजन

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...