आधुनिक हथियार और स्मार्ट पुलिसिंग उपकरणों से लैस होगी बिहार पुलिस

पटना : बिहार पुलिस आने वाले दिनों में आधुनिक हथियारों और स्मार्ट पुलिसिंग के उपकरणों से लैस होने जा रही है। इसके लिए केंद्र प्रायोजित योजना एसिस्टेंस टू स्टेट्स एंड यूटी फॉर मॉडर्नाइजेशन ऑफ पुलिस (ASUMP) के तहत राज्य को फंड मिलेगा, जिसमें 60 फीसदी राशि केंद्र और 40 फीसदी राज्य अपने स्तर से खर्च करेगी। यह जानकारी एडीजी (आधुनिकीकरण) सुधांशु कुमार ने पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

DIARCH Group 22Scope News

‘पुलिस बल को सुसज्जित करने के साथ ही आधुनिक सुविधा युक्त बनाने की कवायद शुरू की गई है’

उन्होंने कहा कि इस राशि में आवश्यक प्रौद्योगिकी (तकनीक), वाहन, संचार उपकरण एवं अन्य आवश्यक उपकरणों से पुलिस बल को सुसज्जित करने के साथ ही आधुनिक सुविधा युक्त बनाने की कवायद शुरू की गई है। हथियार के अतिरिक्त पुलिस को स्मार्ट बनाने के लिए कई आधुनिक उपकरणों या तकनीक की खरीद चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही करने की तैयारी है। इसके लिए करीब 66 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, जिसका उपयोग गृह विभाग से मंजूरी के बाद किया जाएगा।

पुलिस के विभिन्न प्रभागों को सुदृढ़ करने के लिए अलग-अलग राशि मंजूर की गई है – ADG

एडीजी सुधांशु ने बताया कि राज्य योजना के अंतर्गत पुलिस के विभिन्न प्रभागों को सुदृढ़ करने के लिए अलग-अलग राशि मंजूर की गई है। राज्य के 1212 थानों में अभी सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। जबकि 176 नए थानों में इन्हें लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है, जिसके लिए 280 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन्हें लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी।

इन प्रभागों को दी गई इतनी राशि

SSG – आगामी विधानसभा के मद्देनजर तथा प्रशिक्षण एवं सुरक्षा कार्य के लिए 21.37 करोड़ रुपए के उपकरणों या उपस्करों की खरीद की स्वीकृति दी गई है।

बम स्कॉयड – सुरक्षा प्रभाग के तहत बम निरोधक दस्ता (क्षेत्रीय बम निरोधक दस्ता) को सुदृढ़ करने के लिए 20 करोड़ 57 लाख रुपए से उपकरण या उपस्कर की खरीद की स्वीकृति दी गई है। वर्तमान में 10.57 करोड़ जारी किए गए हैं।

STF – इस प्रभाग को मजबूत करने के लिए 6.28 करोड़ के उपकरण खरीदे जाएंगे

EOU – साइबर अपराध का अनुसंधान करने और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस इकाई को सुदृढ़ करने और साइबर सुरक्षा की दिशा में सक्रिय एवं प्रो-एक्टिव कार्रवाई करने के लिए सुरक्षा ऑपरेशन सेंटर तैयार किया जाएगा। इसके लिए 14.75 करोड़ रुपए के साइबर उपकरण या उपस्कर की खरीद होगी।

BSAP – बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की विभिन्न वाहिणी को सुदृढ़ करने के लिए 6.60 करोड़ रुपए के उपकरण की खरीद के लिए यह राशि जारी की गई है।

रेल पुलिस – रेल जिलों को हर तरह से मजबूत करने के लिए 44 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

स्पेशल ब्रांच – आसूचना संकलन एवं प्रशिक्षण कार्य के लिए 91 लाख रुपए के कई आधुनिक उपकरण की खरीद होगी।

यह भी पढ़े : गोपालगंज में थावे नगर वन पार्क का मंत्री सुनील सिंह ने किया भव्य उद्घाटन…

Jharkhand High Court Order: चतरा में करोड़ों की जमीन Fraud Case,...

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर चतरा में करोड़ों की जमीन हेराफेरी मामले में सीओ, सीआई समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।...

ACB Raid: जमीन Mutation रिश्वत कांड में बुढ़मू सीओ समेत तीन...

रांची के बुढ़मू अंचल में जमीन म्यूटेशन के बदले रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने सीओ समेत तीन आरोपियों को तीन दिन की...

ACB Action: जमीन Mutation के बदले रिश्वत मामले में बुढ़मू सीओ...

रांची के बुढ़मू अंचल में जमीन म्यूटेशन के बदले रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने सीओ समेत तीन आरोपियों को तीन दिन की...