गोपालगंज में थावे नगर वन पार्क का मंत्री सुनील ने किया भव्य उद्घाटन

गोपालगंज : पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज गोपालगंज जिले में थावे नगर वन पार्क का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. सुनिल कुमार ने नगर वन योजना के अंतर्गत विकसित 0.5 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थित थावे नगर वन पार्क का उद्घाटन किया। यह योजना शहरी क्षेत्रों में हरित छवि को बढ़ावा देने, स्वच्छ और शुद्ध वातावरण उपलब्ध कराने की दृष्टि से प्रारंभ की गई है।

Goal 7 22Scope News

गोपालगंज जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल अत्यंत कम हरित आवरण से आच्छादित है

गोपालगंज जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल अत्यंत कम हरित आवरण से आच्छादित है, जहां मात्र 20.53 वर्ग किलोमीटर यानी केवल 0.5 प्रतिशत क्षेत्र ही हरा-भरा है। ऐसे में नगर वन योजना के माध्यम से विकसित यह पार्क पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। उद्घाटन समारोह का मुख्य उद्देश्य जनता को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूक करना और हरित पहल को प्रोत्साहित करना था।

मंत्री सुनिल कुमार ने अस्थायी पौधा बिक्री केंद्र का किया शुभारंभ

डॉ. सुनिल कुमार ने अस्थायी पौधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ भी किया, ताकि आम नागरिक भी अपने घरों में पौधे लगा कर हरियाली को बढ़ावा दे सकें। इसके अतिरिक्त, मंत्री ने ब्रह्म वृक्ष का रोपण भी किया। ब्रह्म वृक्ष की विशेषता यह है कि इसमें पीपल, बरगद, पाकर, और गुलर वृक्ष का रोपण एक विशेष पैटर्न में किया जाता है, जिसके बीच में तुलसी का पौधा रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि ब्रह्म वृक्ष की छाया में बैठने से दिव्य औषधीय गुणों का लाभ मिलता है और यह पर्यावरण तथा आध्यात्मिक उर्जा का स्रोत बनता है।

Gopalganj Thawe 1 22Scope News

उद्घाटन समारोह के उपरान्त प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया

उद्घाटन समारोह के उपरान्त प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जीविका दीदीयों, किसानों, एवं वन कर्मियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. सुनिल कुमार ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया और आमजन से अपील की कि वे भी अपने-अपने स्तर पर हरित क्रांति में योगदान दें। इस अवसर पर वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, महाराजगंज वन प्रक्षेत्र मंजू पांडे, गोपालगंज एवं हथुआ वन प्रक्षेत्र राजकुमार प्रसाद, सीवान वन प्रक्षेत्र हिमांशु शेखर, गोपालगंज वन प्रमंडल के सभी वनपाल, वनरक्षक एवं अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण से मिलेगा आत्मनिर्भरता का रास्ता…

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...