पटना : बिहार पुलिस को जल्द ही 500 नई गाड़ियां मिलेगी। इस पर 85 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर नए वाहनों की खरीद के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। दरअसल, बिहार पुलिस की विभिन्न इकाइयों में बड़ी संख्या में पुराने वाहनों को बदलने की प्रक्रिया चल रही है। इन्हीं जर्जर वाहनों के रद्दीकरण के विरुद्ध नए वाहनों की खरीद की जा रही है।
Highlights
Innova Crysta-9 भी खरीदी जाएगी
विभागीय जानकारी के अनुसार, नए वाहनों में सर्वाधिक 277 चारपहिया वाहनों की खरीद की जाएगी। इसमें 14 लाख प्रति वाहन की दर से 36 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से 259 जबकि 16 लाख प्रति वाहन की दर से दो करोड़ 88 लाख रुपए की लागत से 18 चारपहिया वाहन खरीदे जाएंगे। वहीं, 17.75 करोड़ रुपए की लागत से 71 मिनी बसें और नौ करोड़ रुपए की लागत से 30 बड़ी बसें खरीदी जाएंगी। पुलिस के वरीय अधिकारियों के लिए भी इनोवा क्रिस्टा-9 की खरीद की जाएगी।
यह भी देखें :
बिहार पुलिस को भी मिलेंगे 21 इनोवा क्रिस्टा वाहन
बिहार पुलिस को 21 इनोवा क्रिस्टा वाहन मिलेंगे, जिसकी कुल लागत पांच करोड़ 25 लाख रुपए आएगी। इसके अलावा 12 कैदी वाहन, 11 वज्र वाहन और 29 मोटरसाइकिल की भी खरीद की जाएगी। करीब 85 लाख रुपए की लागत से एक वाटर कैनन भी खरीद जाएगा। बिहार पुलिस के ट्रैफिक थानों को भी जल्द 46 नई गाड़ियां मिलेंगी। इसके लिए छह करोड़ 44 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति विभाग ने दी है। विभागीय जानकारी के अनुसार, दूसरे चरण के 12 यातायात जिलों के 16 ट्रैफिक डीएसपी और उसमें कार्यरत 15 यातायात थानों के लिए वाहन खरीद की स्वीकृति मिली है।
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में नीतीश और लालू जिंदाबाद के लगे नारे
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट