Darbhanga के राजकुमार शुभेश्वर सिंह की जयंती पर फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित

दरभंगा: दरभंगा के विश्वविद्यालय मैदान में दरभंगा के राजकमार शुभेश्वर सिंह की 79वीं जयंती के अवसर पर चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिलाधिकारी राजीव रौशन ने किया। टूर्नामेंट में Darbhanga, वैशाली, समस्तीपुर और बेगूसराय की टीम शामिल हो रही है। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को एक लाख 51 हजार रूपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

Darbhanga विश्वविद्यालय परिसर में किया जा रहा आयोजित

टूर्नामेंट के पहले दिन पहले मुकाबला में रामबाग दरभंगा और गररी के बीच खेली गई जिसमें रामबाग दरभंगा की टीम ने 2-0 से मैच जीत लिया। इस दौरान जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि लक्ष्मेश्वर सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन Darbhanga के मिथिला विश्वविद्यालय के राज प्रांगण में किया जा रहा है। खिलाड़ियों में इस आयोजन से काफी ख़ुशी देखी जा रही है साथ ही इस तरह का आयोजन समाज को भी सही दिशा देता है। अब बिहार में भी खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है और खेल के माध्यम से अब युवा रोजगार भी हासिल कर रहे हैं।

Darbhanga में अचानक जमीन लूटने लगे लोग, ये है पूरा मामला

इस दौरान कुमार कपिलेश्वर ने कहा कि पिता जी का खेल के प्रति रुझान ही हमें ऐसे आयोजन करने के लिए प्रेरित करता रहा है। पिछले कई वर्षों से क्रिकेट का आयोजन किया गया और इस वर्ष फुटबॉल का आगाज किया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    श्रम संसाधन विभाग कराएगा BPSC मुख्य परीक्षा की निःशुल्क तैयारी, अभ्यर्थी इस तिथि तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Darbhanga से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट 

SIR 2026 Jharkhand: कल खत्म हो रही SIR की डेडलाइन, वोटर...

SIR 2026 Jharkhand, धनबाद: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने पर आपत्ति...

Bihar Government School Education: अब सरकारी स्कूलों में ऐसे होगी पढ़ाई!...

Bihar Government School Education: बिहार में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य...

Police Archery Competition 2026: रांची में 5 दिन तक चलेगा राष्ट्रीय...

Police Archery Competition 2026, रांची: झारखंड पुलिस को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 की मेजबानी की जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय स्तर की...