लोस चुनाव के बाद पहली बार आज बिहार प्रदेश BJP कार्यसमिति की बैठक

पटना : लोकसभा चुनाव-2024 के बाद पहली बार बिहार बीजेपी कार्यसमिति की बैठक आज होने जा रही है। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मेगा मीटिंग होगी। कुछ व्यक्तिगत कारणों से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा रद्द हो गया है। पहली उनकी अध्यक्षता में यह बैठक होनी थी। अब इस बैठक में बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े मौजूद रहेंगे। नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी इस कार्यसमिति में चर्चा हो सकती है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कल यानी बुधवार को कार्यस्थल का दौरा करके जायजा लिया था।

बैठक में करीब 4000 से अधिक लोग होंगे शामिल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में राज्य स्तरीय नेता, बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, पूर्व सांसद, सभी विधायक, पूर्व विधायक सभी जिला के अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के साथ प्रदेश कार्यसमिति के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में पूरे प्रदेश से करीब 4000 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठक की तैयारी पूरी

बैठक की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में बाहर से लोग आएंगे, इस कारण व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में संगठन को मजूबत करने के साथ आगे के चुनावों में मजबूती से जाने की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

यह भी पढ़े : सम्राट ने कहा- RJD वाले को कानून व्यवस्था पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...