BJP-JDU राज के अंत की शुरुआत, बिहार अब बदलाव को तैयार है – राजेश राम

पटना : बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने आज बीजेपी और जदयू पार्टी पर तंज कसा है। आज जैसे ही चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा की। वैसे ही यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा–जदयू के कुशासन का अंत शुरू हो चुका है। पिछले 20 वर्षों से बिहार ने जिस अंधकार, भय और भ्रष्टाचार का बोझ झेला, अब उसके खिलाफ जनता की मुहर लगने वाली है। अब शुरुआत होगी जवाबदेही की और अंत होगा। भ्रष्टाचार और घोटालों का जिसने बिहार की रीढ़ तोड़ दी।

Goal 7 22Scope News

कैग रिपोर्ट 2024 ने उजागर किया कि 70,877 करोड़ रुपए की राशि का कोई हिसाब नहीं है – राजेश राम

कैग रिपोर्ट 2024 ने उजागर किया कि 70,877 करोड़ रुपए की राशि का कोई हिसाब नहीं है। 49,649 योजनाएं बिना उपयोग प्रमाणपत्र के पड़ी रहीं। पिछले पांच वर्षों में भाजपा-जदयू सरकार ने 3.59 लाख करोड़ बजट खर्च ही नहीं किया। बच्चों की शिक्षा, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, कृषि, शहरी विकास सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े। बिहार को लूट का एटीएम बना दिया गया, जहां गरीबों के हक का पैसा अफसरों और माफियाओं के खातों में गया।

राजेश राम ने कहा- अपराध और अराजकता: ‘सुशासन’ की पोल खुली

एनसीआरबी-2023 के अनुसार, बिहार में प्रति दिन 16 हत्याएं और 20 से अधिक बलात्कार हुई है। राजधानी पटना से लेकर दरभंगा, गया और सिवान तक हर जिला अपराध का अड्डा बन चुका है। 2025 के पहले छह महीनों में ही 1,376 हत्याएं, यानी हर महीने लगभग 230। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड जैसे शर्मनाक घटनाओं ने सत्ता के संरक्षण में चल रहे अपराध का चेहरा उजागर किया। यह ‘डबल इंजन सरकार’ नहीं ट्रबल इंजन सरकार है।

स्वास्थ्य और शिक्षा, BJP-JDU की सबसे बड़ी विफलता – राजेश राम

राजेश राम ने कहा कि बिहार में डॉक्टरों की 60 फीसदी कमी, अस्पतालों में 93 फीसदी बेड की कमी, दवाइयों की 50 फीसदी कमी। एनएफएचएस -5 रिपोर्ट बताती है कि 69 फीसदी बच्चे एनीमिक और 43 फीसदी कुपोषित।

सामाजिक न्याय की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी – राजेश राम

केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की नीतीश सरकार ने मिलकर बिहार के सपनों को बेरोजगारी में बदल दिया। कांग्रेस ने 2011 में जातिगत जनगणना कराई, लेकिन मोदी सरकार ने उसकी रिपोर्ट दबाई। बिहार की जातिगत सर्वे रिपोर्ट ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों की आर्थिक स्थिति बदतर है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का संकल्प है। गिनती भी होगी, गिनती में हिस्सेदारी भी होगी। सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता और शिक्षा व स्वास्थ्य पर अधिकार कांग्रेस सुनिश्चित करेगी।

यह भी देखें :

आज चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही बिहार में जवाबदेही की सुबह शुरू हो गई है – कांग्रेस

कांग्रस नेता ने कहा कि आज चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही बिहार में जवाबदेही की सुबह शुरू हो गई है। 20 वर्षों से भाजपा-जदयू ने बिहार की जनता को अपराध, गरीबी और पलायन का दंश दिया। अब जनता ने मन बना लिया है। भाजपा-जदयू के भ्रष्टाचार का अंत महागठबंधन कांग्रेस के साथ बिहार आएगा। यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, नीति परिवर्तन, व्यवस्था परिवर्तन और विश्वास की वापसी का चुनाव है।

यह भी पढ़े : तेजस्वी यादव ने किया ट्वीट, कहा- 14 नवंबर की तारीख को कर लें याद…

स्नेहा राय की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!