बकरीद पर हर जिले में चौकसी बढ़ी, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का आदेश

पटना : बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को सभी जिलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने डीएम, एसपी, डीआईजी और आईजी रैंक के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस त्योहार के मद्देनजर प्रशासन तंत्र को अलर्ट मोड पर रखा जाए।

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा- अन्य त्योहारों की तरह ही बकरीद का पर्व भी बिना किसी तनाव और पूरे सौहादपूर्ण तरीके से संपन्न होना चाहिए

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि अन्य त्योहारों की तरह ही बकरीद का पर्व भी बिना किसी तनाव और पूरे सौहादपूर्ण तरीके से संपन्न होना चाहिए। बकरीद की सुबह से ही अपने-अपने क्षेत्र में सभी अधिकारी फ्लैग मार्च पर निकालें। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी और सोशल मीडिया पर भी खासतौर से पैनी नजर बनाए रखनी है। किसी स्थान पर तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पहले से ही जिले पूरी तैयारी कर लें।

3 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए – DGP विनय कुमार

इस मौके पर डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले इस त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए। कुर्बानी स्थलों और संवेदनशील इलाकों में दंगा नियंत्रण बल, पुलिस और जिला बल के जवान रूट मार्च करेंगे। दंगा नियंत्रण वाहनों और पर्याप्त बॉडी सूट उपलब्ध हो। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। उपद्रवी लोगों की पहचान कर उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया जाए। सभी थानों को निर्देश दिया कि निरंतर पेट्रोलिंग खासतौर से रात्रि गश्ती को बढ़ा दी जाए। किसी संदिग्ध स्थिति या गतिविधि दिखने पर इसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

DG (स्पेशल ब्रांच और एसटीएफ) कुंदन कृष्णन ने कहा- सभी जिलों में पुलिस अधिकारी सुबह 4 बजे से फ्लैग मार्च शुरू करें

डीजी (स्पेशल ब्रांच और एसटीएफ) कुंदन कृष्णन ने कहा कि सभी जिलों में पुलिस अधिकारी सुबह चार बजे से फ्लैग मार्च शुरू करें। मिश्रित आबादी वाले धार्मिक स्थानों पर सौहार्द बनाए रखने के लिए निरंतर नजर रखी जाए। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाकर काम करें और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका पर तुरंत कार्रवाई करें। पूरे राज्य में शांति, सौहार्द और सार्वजनिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़े : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा : फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर फ्लाईओवर का सेटरिंग गिरा,...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का सेटरिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे...

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...