बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से शुरू होगी पढ़ाई

पटना : राज्य में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के 211 नए डिग्री महाविद्यालयों में नए सत्र से पढ़ाई शुरू करने के लिए प्राचार्यों की तैनाती कर दिया है। राज्य सरकार ने सात निश्चय-3 के चौथे निश्चय उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य के तहत डिग्री महाविद्यालय विहीन सभी प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। इसको लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने एक जुलाई से शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र से नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कराने के लिए तैयारी प्रारंभ कर दिया है।

राज्य के सभी 534 प्रखंडों में से 211 प्रखंडों में कोई भी अंगीभूत या संबद्ध डिग्री कॉलेज नहीं है

बताया जाता है कि राज्य के सभी 534 प्रखंडों में से 211 प्रखंडों में कोई भी अंगीभूत या संबद्ध डिग्री कॉलेज नहीं है। इसको देखते हुए राज्य सरकार के आदेश पर उच्च शिक्षा विभाग ने नए शैक्षिक सत्र से राज्य के 211 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करने के लिए तैयारी प्रारंभ कर दिया है। इन नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रचार्यों की तैनाती कर दी गई है।

नए डिग्री कॉलेजों में प्रथम चरण में 6 विषयों की शुरू होगी पढ़ाई

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार, राज्य में 211 प्रखंडों में खुलने वाले नए डिग्री महाविद्यालयों में एक जुलाई से छह विषयों की पढ़ाई शुरू की जाएगी, जिसमें हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान और इतिहास विषय शामिल है। इन विषयों में पढ़ाई शुरू करने के लिए विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल ने बताया कि राज्य के 211 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेजों में नए शैक्षिक सत्र से पढ़ाई शुरू करने के लिए सभी कॉलेजों में प्राचार्यों की तैनाती कर दी गई है। इन कॉलेजों में प्रथम चरण में छह विषयों की पढ़ाई शुरू होगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- SC/ST के छात्र-छात्राओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...