बिहार बनेगा IT Hub, अब तक 1500 करोड़ से अधिक के निवेश…

मंजेश कुमार NDA

पटना: बिहार में अब उद्योग धंधे बढने लगे हैं और बाहर की बड़ी कंपनियां भी बिहार में निवेश करने लगी है। बिहार में इस वर्ष आईटी नीति लागू होने के बाद से अब तक 30 कंपनियों ने करीब 1500 करोड़ रूपये निवेश की इच्छा जताई है। शुक्रवार को सूचना प्रोवैधिकी विभाग ने राजधानी पटना के एक होटल में इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सहयोग से आईटी कॉन्क्लेव आयोजित की।

कॉन्क्लेव के दौरान कई कंपनियों ने करीब 470 करोड़ रूपये निवेश की इच्छा जताई और अपना प्रस्ताव भी दिया। कॉन्क्लेव के दुआरण होलोवेयर नामक कंपनी ने सबसे अधिक 300 करोड़ रूपये निवेश की इच्छा जताई।

2 6 22Scope Newsकॉन्क्लेव के दौरान विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने आईटी सेक्टर की कंपनियों को बिहार आईटी नीति 2024 का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान विशेष सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार के बिजनेश समुदाय की मांग थी कि बिहार में परचेज प्रेफेरेंस पालिसी लाई जाए। सरकार ने उनकी मांग पूरी कर दी।

अब बिहार सरकार ने इंडस्ट्रियल पालिसी, टेक्सटाइल एंड लेदर पालिसी, बिहार स्टार्टअप पालिसी जैसी कई नीतियां लाई है। अब ऐसे में बिज़नस कम्युनिटी की जिम्मेवारी है कि वे बिहार में अधिक से अधिक निवेश करें। उन्होंने बताया कि बिहार में विभिन्न आईटी कंपनियों से करीब 4 हजार करोड़ रूपये निवेश करने का आह्वान किया है। इस दौरान इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रांतीय अध्यक्ष प्रभात कुमार सिन्हा ने कहा कि अगर भारत दुनिया का सबसे युवा देश है तो बिहार सबसे युवा राज्य।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   पशुपति पारस ने बताया वे NDA में हैं या नहीं, विधानसभा चुनाव को लेकर कहा…

IT Hub IT Hub IT Hub

IT Hub

निर्माणाधीन सदर अस्पताल भवन से गिरकर मजदूर की मौत, DM ने...

जहानाबाद : जहानाबाद सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन आठ मंजिला भवन में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। भवन निर्माण कार्य में...

हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरपुर...

Deoghar News: उदय शंकर सिंह ने किया 92 लाख की योजना...

Deoghar News: देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया...