बेंगलुरु में बिहार IT इंडस्ट्री मीट 2026 : वैश्विक टेक कंपनियों ने बिहार में निवेश को लेकर दिखाई गहरी रुचि

पटना/बेंगलुरु : बिहार सरकार का सूचना प्रावैधिकी विभाग राज्य को देश के अग्रणी डिजिटल एवं प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में आयोजित ‘बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026’ के अंतर्गत बेंगलुरु में देश एवं विश्व की अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) लीडर्स, स्टार्टअप्स, वेंचर कैपिटल फर्मों तथा उद्योग विशेषज्ञों के साथ उच्चस्तरीय संवाद और रणनीतिक व्यावसायिक बैठकों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार में निवेश आकर्षित करना, वैश्विक तकनीकी कंपनियों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी स्थापित करना व राज्य को डिजिटल अर्थव्यवस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना रहा।

राज्य सरकार का लक्ष्य केवल निवेश प्राप्त करना नहीं, बल्कि ऐसा आधुनिक तकनीकी इकोसिस्टम विकसित करना है – मंत्री नीतीश मिश्रा

इस अवसर पर बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल निवेश प्राप्त करना नहीं, बल्कि ऐसा आधुनिक तकनीकी इकोसिस्टम विकसित करना है, जहां नवाचार, उद्योग और युवाओं की प्रतिभा एक साथ आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि बिहार आईटी पॉलिसी 2024 तथा बिहार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) पॉलिसी 2026 राज्य में बड़े निवेश, उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार सृजन व बिहार को वैश्विक तकनीकी मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।

Department of Information Technology 1 22Scope News

उद्योग प्रतिनिधियों को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम, निवेश प्रोत्साहन योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों व आधुनिक औद्योगिक व डिजिटल बुनियादी ढांचे की विस्तृत जानकारी भी दी

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि उद्योग प्रतिनिधियों को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम, निवेश प्रोत्साहन योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों व आधुनिक औद्योगिक एवं डिजिटल बुनियादी ढांचे की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार राज्य को आईटी एवं आईटीईएस, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, डीपटेक और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।

सचिव अभय कुमार सिंह ने विभिन्न वैश्विक कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण वन-टू-वन बिजनेस मीटिंग्स कीं

कार्यक्रम में सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने विभिन्न वैश्विक कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण वन-टू-वन बिजनेस मीटिंग्स कीं। इस दौरान Quess Corp के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ रोजगार सृजन, कौशल विकास और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं Adobe, Mercedes-Benz, XLR Partners तथा Brandscapes Worldwide सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बिहार में डिजिटल निवेश, अनुसंधान एवं नवाचार व ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) स्थापित करने की संभावनाओं पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।

Department of Information Technology 2 22Scope News

बिहार आज तेजी से ऐसे राज्य के रूप में उभर रहा है – सचिव

बैठकों के दौरान सचिव ने बिहार आईटी पॉलिसी 2024 एवं बिहार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) पॉलिसी 2026 का विस्तृत प्रस्तुतीकरण करते हुए राज्य में उपलब्ध निवेश अवसरों, उद्योग-अनुकूल नीतियों, सुदृढ़ डिजिटल अवसंरचना, कुशल मानव संसाधन तथा पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार आज तेजी से ऐसे राज्य के रूप में उभर रहा है, जहां उद्योगों को अनुकूल वातावरण, विशाल युवा प्रतिभा और सरकार की स्पष्ट नीतिगत प्रतिबद्धता निवेश के नए अवसर प्रदान कर रही है।

बिहार सरकार उद्योग जगत के साथ सतत संवाद और साझेदारी की नीति पर विश्वास करती है

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार उद्योग जगत के साथ सतत संवाद और साझेदारी की नीति पर विश्वास करती है। राज्य सरकार निवेशकों की आवश्यकताओं के अनुरूप पारदर्शी, सरल, प्रतिस्पर्धी और उद्योग-अनुकूल व्यावसायिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार का तेजी से विकसित हो रहा डिजिटल एवं औद्योगिक इकोसिस्टम आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय और वैश्विक कंपनियों के लिए नए अवसरों का केंद्र बनेगा।

Department of Information Technology 22Scope News

सम्मेलन के दौरान अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों और संगठनों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श हुआ

सम्मेलन के दौरान Quess Corp, Honeywell, Adobe, Mphasis, Oracle, Salesforce, Razorpay, MyGate, NetApp, Trend Micro, Tejas Networks, RuralShores Business Services तथा Quodeck.ai सहित अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों और संगठनों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इन बैठकों में बिहार में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) की स्थापना, आईटी पार्कों का विकास, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समाधान, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, स्टार्टअप इकोसिस्टम, अनुसंधान एवं नवाचार व कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में संभावित निवेश एवं सहयोग पर गंभीर चर्चा हुई।

बिहार अब केवल संभावनाओं का राज्य नहीं, बल्कि प्रौद्योगिकी, नवाचार, GCC और डिजिटल निवेश का तेजी से उभरता राष्ट्रीय केंद्र बन रहा है

उद्योग प्रतिनिधियों ने बिहार सरकार की नई औद्योगिक एवं तकनीकी नीतियों, निवेश प्रोत्साहन उपायों व राज्य में तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल इकोसिस्टम की सराहना की। उन्होंने बिहार की युवा प्रतिभा, तकनीकी क्षमता और उद्योग-अनुकूल नीतियों को भविष्य के निवेश के लिए अत्यंत अनुकूल बताते हुए राज्य के साथ दीर्घकालिक साझेदारी में गहरी रुचि व्यक्त की। बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026 ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि बिहार अब केवल संभावनाओं का राज्य नहीं, बल्कि प्रौद्योगिकी, नवाचार, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) और डिजिटल निवेश का तेजी से उभरता राष्ट्रीय केंद्र बन रहा है।

यह भी पढ़े : CFT मशीन के एक हिस्से में तकनीकी खराबी, नीचे लगी ट्रे एक ओर झुकी, 4 श्रमिक घायल

Highlights

पुलिस ने मोबाइल के साथ 4 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

सासाराम : खबर सासाराम से है जहां नगर थाना की पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को एक होटल से गिरफ्तार किया है। इन लोगों...

करंट का कहर, बच्चे को बचाने दौड़े चाचा-चाची की गई जान,...

कटिहार : कटिहार में करंट लगने से दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घर के मेन बिजली लाइन की चपेट में...

बेतिया जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा समाहरणालय सभागार में जागरूकता कार्यशाला...

बेतिया : बेतिया जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्त भारत अभियान: विकसित भारत की पहचान विषय पर आज समाहरणालय...