बिहार का 114वां स्थापना दिवस : टावर चौक से गांधी मैदान तक ‘मैराथन फॉर बिहार’ का आयोजन

गयाजी : बिहार का 114वां स्थापना दिवस के अवसर पर गयाजी में आज यानी 22 मार्च को सर्वप्रथम टावर चौक से गांधी मैदान तक मैराथन फॉर बिहार का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ अपर समाहर्ता परितोष कुमार, उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार सहित वरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मैराथन फॉर बिहार कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर टावर चौक से रवाना किया गया, जो गांधी मैदान के स्टेडियम में जाकर समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं की अच्छी भागीदारी देखी गई।

पूरे बिहार में संरचनाओं का विकास हो रहा है – अपर समाहर्ता परितोष कुमार

गांधी मैदान में अपर समाहर्ता परितोष कुमार ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं छात्र छात्राओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि बिहार के गौरवशाली इतिहास को बनाए रखते हुए संकल्प लें कि सभी प्रकार से गया जिला को पूरे बिहार में अव्वल रखें। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में संरचनाओं का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार अपने ऐतिहासिक, आध्यात्मिक एवं मोक्ष प्रदाता के रूप में जाना जाता है। इस राज्य ने सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक समन्वय स्थापित कर मानवता को प्रकाशित किया है।

Gaya Railly 1 22Scope News

‘बिहार की गरिमा को बरकरार रखना है और विकास के पथ पर अग्रसर हेतु सहयोग देने की अपेक्षा की है’

जिलेवासियों से अपील किया कि बिहार की गरिमा को बरकरार रखना है और विकास के पथ पर अग्रसर हेतु सहयोग देने की अपेक्षा की है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुरभि बाला, वरीय उपसमाहरता नेहा अमृता, अन्य संबंधित पदाधिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी जितेंद्र कुमार और धर्मेंद्र कुमार शामिल हुए।

Gaya Railly 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने प्रदेश व देशवासियों को बिहार दिवस और चैती छठ की दी बधाई

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img